बसपा सुप्रीमो आज हुई 63 साल की, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन

1418 0

लखनऊ। अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज लखनऊ में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान के नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रहेंगे। मायावती आज भव्य समारोह में अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगी। बसपा कार्यालय में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमों के बाद अब आरजेडी नेता अखिलेश से करेंगे मुलाकात 

आपको बतादें बसपा सुप्रीमो अपने 63वें जन्मदिन पर आज वह लखनऊ पार्टी कार्यालय में 63 किलो का केट कटेगी और ब्लू बुक का विमोचन करेगी। इसके बाद करीब 12 बजे वह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी और सपा से गठबंधन के एलान के तत्काल बाद मायावती के इस जन्मदिन का खास मायने है।

ये भी पढ़ें :-यूपी में सपा –बसपा साथ, गठबंधन ऐलान होगा आज

जानकारी के मुताबिक मायावती का जन्मदिन प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव जन्मदिन पर मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचेंगे। जन्मदिन से पहले माल एवेन्यू के आसपास के क्षेत्रों में बधाई संदेश देने वाले होर्डिंग और पोस्टर काफी संख्या में लगाए गए हैं।मायावती अपने इस 63वें जन्मदिन पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-14 का विमोचन करने के साथ सपा-बसपा गठबंधन मजबूत करने को लेकर दिन में कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगी।

Related Post

पीएम मोदी

आतंकवाद का मिलकर सफाया करेंगे भारत और श्रीलंका : पीएम मोदी

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री महेन्द्रा राजपक्षे के साथ द्विपक्षीय स्तर की वार्ता की।…

‘छिछोरे’ की रफ्तार चौथे दिन भी बरकरार, जानें ‘साहो’ का क्या रहा हाल

Posted by - September 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर की ‘छिछोरे’ ने रिलीज के दिन शुक्रवार को 7.32 करोड़, शनिवार को 12.25…
कोविड-19 की रोकथाम

कोविड-19 की रोकथाम के लिए आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्तों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

Posted by - April 21, 2020 0
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम व इसके संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इस महामारी के…
cm yogi meeting

निवेशकों को देय इंसेंटिव के मामले न रहें लंबित, तत्काल दिलाएं लाभ: सीएम योगी

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। तहसीलों की कार्यप्रणाली में बड़े सुधार की आवश्यकता है। हमें पारदर्शिता, समयबद्धता को लेकर ठोस प्रयास करना होगा। शिकायतों…