बसपा नेता ने बीजेपी को मंच से बोली ये बात,वीडियो वायरल

1309 0

मुरादाबाद बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह में पार्टी नेता विजय यादव ने भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। मुरादाबाद में इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता विजय यादव ने भाजपा को मंच से धमकी भी दे डाली।

ये भी पढ़ें :-मायावती के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे सपा अध्यक्ष

आपको बता दें बसपा नेता विजय यादव ने कहा, ‘इन भाजपा वालों को तो दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। आज इन्हें नानी याद आ गई होगी, मरी हुई नानी, कि सपा-बसपा एक हो गए।’

ये भी पढ़ें :बसपा सुप्रीमो आज हुई 63 साल की, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्मदिन 

जानकारी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी अमरोहा जिला यूनिट की ओर से कैलसा बाइपास रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्टी सुप्रीमो मायावती के 63वें जन्मदिन कार्यक्रम में केक कटने के साथ ही लूट मच गई। जमकर हंगामा हुआ। आपाधापी और छीना झपटी में केट का आधा हिस्सा नीचे जमीन पर गिर गया। कार्यकर्ताओं में केक लूटने के लिए भगदड़ मची रही।

 

Related Post

अल्ताफ बुखारी

अल्ताफ बुखारी बोले- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना अलोकतांत्रिक

Posted by - February 8, 2020 0
जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और…
CM Dhami

भाजपा राज में हर क्षेत्र का विकास, तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर: सीएम धामी

Posted by - March 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछली सरकारें परियोजनाओं की नींव रखती थीं और चुनाव के…
Rahul Gandhi

भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं- राहुल गांधी

Posted by - April 22, 2021 0
ऩई दिल्ली। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैक्सीन रणनीति नोटबंदी…