ब्रिटेन में अगले सप्ताह से मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी?

750 0

ब्रिटेन में 19 जून से लॉकडाउन पाबंदियां हटाए जाने के बाद मास्क लगाना ”व्यक्तिगत इच्छा” पर निर्भर करेगा। आवासीय मंत्री रॉबर्ड जेनरिक ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन की मीडिया में रविवार को आई खबरों के बीच मंत्री की यह टिप्पणी आई है। खबरों में संकेत दिया गया था कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म करने और अन्य कदमों की घोषणा करने वाले हैं।

जेनरिक ने एक मीडिया संस्थान से कहा, ”ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे पास टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के चलते पाबंदियां हटाने और सामान्य स्थिति में लौटने की गुंजाइश है। अब हमें एक अलग दौर की ओर बढ़ना होगा। हमें वायरस के साथ रहना, सावधानी बरतना और जिम्मेदारी के साथ रहना सीखना होगा।”

मास्क लगाने की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”मैं फिलहाल कोई वादा नहीं कर सकता क्योंकि प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में घोषणा करेंगे। यदि आंकड़े ठीक रहे तो ऐसा किया जा सकता है।” ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,885 नए मामले सामने आए और 18 रोगियों की मौत हुई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में 3 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है और 85 प्रतिशत से अधिक व्यस्क पहली खुराक ले चुके हैं।

Related Post

कोरोना से जंग

Wipro और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन कोरोना से जंग के लिए 1,125 करोड़ रुपये देगा

Posted by - April 1, 2020 0
बेंगलुरु। विप्रो लिमिटेड, विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कोरोना से पैदा हुए अभूतपूर्व मानवीय संकट से मुकाबला…
Padmabhushan Anil Prakash Josh

कोविड-19 जैसी महामारी का कारण पर्यावरण का दोहन है : पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी

Posted by - January 15, 2021 0
लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शुक्रवार को विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक अध्यक्षता में सेन्टर…

बिहार: कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले विधायकों को नहीं मिलेगी विधानसभा में एंट्री- स्पीकर

Posted by - June 24, 2021 0
सिन्हा ने साफ शब्दों में कह दिया है कि विधानसभा में उन्हीं विधायको को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने टीका…