Flour and milk face pack

सर्दियों में चेहरे पर गेहूं के आटे से ऐसे लाएं निखार, जानें इस्तेमाल का तरीका

2119 0

सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं के चलते स्किन ड्राई हो जाती है। इतना ही नहीं त्वचा से ऑयल निकलने लगता है और पिम्पल की समस्या भी बढ़ जाती है। इस मौसम में स्किन को हाइड्रेटिड रखना जरूरी होता है। त्वचा को प्रोटेक्ट करने के लिए लोग हर जरूरी उपाय अपनाते हैं।

हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है और उसकी मदद से आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। बता दें गेहूं आटे (wheat flour) के साथ कुछ चीजों को मिलाकर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं।

आटा और दूध का फेस पैक

सर्दियों में ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुसीबत बढ़ जाती है। ऐसे में आटे और दूध से बना फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक बाउल में दूध और आटा लें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

आटा, गुलाब जल और दूध का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ड्राई हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बनाने के लिए आटा, गुलाब जल और दूध के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बाउल में इन तीनों चीजों को मिक्स कर लें। फिर इस मिक्सचर को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।

आटा, शहद और दही का फेस पैक

स्किन को हाइड्रेटिड रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इसके अलावा स्किन की केयर करना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप आटा शहद और दही का फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं। आटा शहद और दही को अच्छी तरह से मिला लें। इस फेस पैक को अच्छे से चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो दें।

Related Post

lucknow gas

शनिवार को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - April 22, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अवनीश अवस्थी लगातार मंत्रालय से तालमेल बिठाए हुए हैं। लखनऊ जंक्शन पर ऑक्सीजन कंटेनर्स…
Hemkund Sahib

20 मई से शुरू होगी हेमकुण्ड साहिब की यात्रा, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - May 13, 2023 0
चमोली। श्री हेमकुण्ड साहिब (Hemkund Sahib) की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविन्द घाट गुरूद्वारा से…
CM Dhami

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 20, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को सीएम आवास पर पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी…
CM Vishnu Dev Sai

गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी : मुख्यमंत्री साय

Posted by - December 10, 2024 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान…