Bride

बिना दूल्हे के शादी करने के बाद हनीमून पर जाएगी ये दुल्हन…

499 0

गुजरात: भारत में शादी (Marriage) सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। दुल्हन (Bride) के जोड़े में सज कर मंडप में बैठना, अपनी पसंद का लहंगा, ज्वैलरी पहना हर लड़की का सपना कहा जाता है। गुजरात (Gujarat) की 24 वर्षीय एक युवती भी शादी (Marriage) करना चाहती है, सजना-संवरना चाहती है पर इसमें खास बात यह है कि वह बिनी किसी दूल्हे के शादी रचाना चाहती है (Self Marriage and Sologamy)। सुनने में शायद ये कुछ अलग लग रहा हो लेकिन वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीय क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) 11 जून को खुद से शादी करने जा रही है। क्षमा की शादी में मेहमान होंगे, परिवार होगा, दोस्त होंगे पर सिर्फ दूल्हा नहीं होगा। क्षमा का कहना है कि गुजरात में शायद ये पहली सेल्फ मैरिज या सोलोगैमी होगी।

दुल्हन बनना है पर शादी नहीं करना चाहती

क्षमा (Kshama Bindu ) बताती हैं कि वह दूसरी लड़कियों की तरह दुल्हन बनने का सपना देखती है लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती। इसलिए क्षमा ने बिन दूल्हे के शादी रचाने के बारे में सोचा। क्षमा इसे आत्मनिर्भरता और खुद से प्रेम की ओर एक कदम मानती हैं। क्षमा ने बताया कि ‘मैं कभी शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन मैं दुलहन बनना चाहती थी।

इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया।’ उसने यह पता लगाने के लिए कुछ ऑनलाइन शोध किया कि क्या देश में किसी महिला ने खुद से शादी की है, लेकिन उसे कोई नहीं मिला। उसने कहा, ‘शायद मैं अपने देश में आत्म-प्रेम का एक उदाहरण स्थापित करने वाली पहली लड़की हूं।’

क्षमा बोली- हनीमून के लिए जाएंगी गोवा

क्षमा ने बताया कि वह खुद से ही शादी करने जा रही हैं और इसके लिए सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं। क्षमा 11 जून को गोत्री के एक मंदिर में खुद के द्वारा खुद के लिए लिखी 5 कसमों के साथ शादी करेंगी। वह शादी के लिए हनीमून पर भी जाएंगी। हनीमून के लिए क्षमा ने गोवा को चुना है। क्षमा के इस अलग फैसले में खास बात यह है कि उनके परिवार को क्षमा के इस फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है।

Meta की COO Sheryl Sandberg ने दिया इस्तीफा

उन्होंने अपने माता- पिता को इसके लिए राजी कर लिया है। क्षमा ने कहा कि कुछ लोग आत्म-विवाह को अप्रासंगिक मान सकते हैं। ‘लेकिन मैं वास्तव में जो चित्रित करने की कोशिश कर रही हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं।’ उन्होंने कहा, उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने उनकी शादी को अपना आशीर्वाद दिया है।

अमित शाह पर छाया सम्राट पृथ्वीराज का जादू, फिल्म देखने के बाद पत्नी से बोले- चलिए हुकुम

Related Post

CM Yogi

गुरु गोरक्षनाथ की तपस्थली पर मां आदिशक्ति की पूजा का शुभारंभ गुरुवार से

Posted by - October 2, 2024 0
गोरखपुर। नाथपंथ के अधिष्ठाता, शिवावतार गुरु गोरखनाथ की तपस्थली गोरक्षपीठ, “मां आदिशक्ति” की पूजा के लिए तैयार है। शारदीय नवरात्र…
karela juice to control Diabetes

डायबिटीज को कंट्रोल करता है ये जादुई जूस, जानें बनाने का तरीका

Posted by - June 19, 2024 0
डायबिटीज (Diabetes) पेशेंट को अपने खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज शरीर में ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित…