Pakistan

क्या पाकिस्तान में छिड़ सकता है गृहयुद्ध? इमरान खान ने की यह मांग

619 0

इस्लामाबाद: क्या पाकिस्तान (Pakistan) में गृहयुद्ध छिड़ सकता है? ऐसी संभावना पाक के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने व्यक्त की है। उन्होंने आगाह किया है कि अगर नए सिरे से चुनाव की घोषणा नहीं की गई तो देश में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने ‘बोल न्यूज’ को बुधवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी द्वारा दायर याचिका पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव की मांग को लेकर एक और मार्च निकालने की जल्द घोषणा करेंगे।

इमरान खान ने आगाह किया, ‘हम देखेंगे कि क्या वे हमें कानूनी और संवैधानिक तरीकों से चुनाव कराने की अनुमति देते हैं या नहीं। ऐसा नहीं हुआ तो देश में गृहयुद्ध की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।’ खान ने कहा कि नेशनल असेंबली में लौटने का ‘कोई सवाल ही नहीं उठता’ क्योंकि ऐसा करने का मतलब होगा कि उन्होंने ‘उस साजिश को स्वीकार कर लिया है’, जिसके तहत उनकी सरकार को सत्ता से बाहर किया गया।

इमरान खान के समर्थकों ने ‘चौकीदार चोर है’ के लगाए नारे

इमरान ने अमेरिका पर लगाया था आरोप

गौरतलब है कि इमरान खान को विपक्षी पार्टियों ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था। हालांकि, उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए उनकी सरकार की बेदखली में अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही इमरान खान नए सिरे चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके शब्दों में, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली मौजूदा गठबंधन सरकार ‘आयातित’ है और पाकिस्तानी लोगों को एक सच्चा प्रतिनिधि चाहिए।

KK को अमूल ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, लिखा- यारो… याद आएंगे ये पल

Related Post

पाकिस्तान जाएगा भारत का 3 सदस्यीय दल, आतंक विरोधी एक्सरसाइज में लेगा भाग

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। भारत अगले सप्ताह पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने के लिए 3 सदस्यीय टीम भेजेगा। पाकिस्तान के…
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली- मोदी जी किसान के खेत भी तो सुरक्षित रखिए, यह भी है राष्ट्रवाद

Posted by - May 3, 2019 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान से देश की सुरक्षा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका…