Gorakhnath

मठ में बड़ी घटना होने से बहादुर जवानों ने रोका, ATS कर रही जांच

612 0

लखनऊ: यूपी के सीएम सिटी गोरखपुर में गोरक्षनाथ मठ (Gorakhnath Temple) की घटना पर आज एसीएस होम और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार (ADG L&O Prashant Kumar) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस घटना में दो जवानों को गम्भीर चोटें आई हैं। इस मामले में अभी तक आतंक संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले की जांच की जा रही है।

गोरक्षनाथ मठ में बड़ी घटना होने से बहादुर जवानों ने रोक दिया। हमलावर मंदिर में प्रवेश कर जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी। वहीं, मामले पर एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने कहा कि घटना की जांच अब एटीएस एवं एसटीएफ संयुक्त रूप से कर रही है। बहादुर जवानों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख के पुरस्कार की घोषणा हुई है।

रविवार को आरोपी ने सिपाहियों पर ऐसे ताबड़तोड़ हमले किए, जैसे कि जान लेने का इरादा हो। अपराधी घटना के जरिए कोई बड़ा संदेश देना चाहते थे। दूसरी तरफ, मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर दौड़ पड़े। गोरखपुर से लखनऊ तक अफसरों के मोबाइल फोन घनघनाने लगे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूरी घटना की जानकारी ली गई है।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले के बाद आईपीएस नवीन अरोड़ा को दी बड़ी जिम्मेदारी

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा का एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने जायजा लिया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी। हर आने-जाने वाले की जांच की गई, फिर मंदिर परिसर में जाने दिया गया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर पहले से ही आतंकी निशाने पर रहा है। प्रमुख धार्मिंक स्थल होने के साथ ही मुख्यमंत्री का आवास भी है। लिहाजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं।

यह भी पढ़ें: योजनाओं की रफ्तार और गुणवत्ता में कोई परेशानी तो मुझे बताएं: स्वतंत्र देव

 

Related Post

cm yogi

भाजपा सरकार की एक ही युक्ति, प्रदेश को दिला दी माफिया से मुक्ति: सीएम योगी

Posted by - April 25, 2023 0
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान…
Transgenders

ट्रांसजेंडर्स को सीएम युवा अभियान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी योगी सरकार

Posted by - June 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ट्रांसजेंडर समुदाय (Transgender Community) को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक…
Belgian ambassador met CM Yogi

बेल्जियम के राजदूत ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में हुए विकास कार्यों की तारीफ की

Posted by - November 23, 2023 0
लखनऊ। यूरोपीय देश बेल्जियम ने उत्तर प्रदेश के साथ कचरा प्रबंधन, सौर परियोजना और रक्षा क्षेत्र में साझीदारी करने की…