पीएम मोदी

कांग्रेस के करीबियों के घर से मिल रहे नोटों से भरे बक्से – पीएम मोदी

1362 0

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार यानी आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कल-परसों, कैसे कांग्रेस के करीबियों के घर से बक्सों में भरे हुए नोट मिल रहे हैं। नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है। मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक आयकर विभाग की चल रही छापेमारियों की ओर इशारा करते हुए बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है।

ये भी पढ़ें :-इमरान मसूद को मिला भीम आर्मी का समर्थन, जल्द ऐलान संभव 

आपको बता दें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जो चाहता है, वही भाषा कांग्रेस बोलती है। जो भाषा पाकिस्तान की है, वही बातें कांग्रेस के ढकोसला पत्र में है। लातूर में राष्ट्रवाद पर केंद्रित अपने भाषण में उन्होंने पाकिस्तान के साथ कांग्रेस को जोड़ने की कोशिश की। कहा कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ कोई झूठ बोलता है, तो कांग्रेस झट से उसे लपक लेती है।

ये भी पढ़ें :-लालू को जमानत याचिका का CBI ने किया विरोध, नही मिली राहत 

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में सरकार बने अभी छह महीने नहीं हुए, लेकिन इनकी कलाकारी देखिए… अरबों-खरबों रुपये की लूट के सबूत मिले हैं। बड़े-बड़े लोगों के बंगलों से करोड़ों का कालाधन इधर से उधर हुआ है। डर के कारण कुछ रागदरबारी, इनके खासमखास वहां पहुंच गये कि पैसे जब्त न हों और दबाव बनाने लगे।

Related Post

AK Sharma

प्रभारी मंत्री ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर व्यक्त की चिंता

Posted by - July 22, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री से फफूंद नगर पंचायत अध्यक्ष ने की भेंट, विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की

Posted by - July 15, 2024 0
औरैया। जनपद में शेड्यूल से ज्यादा बिजली कटौती और लो वोल्टेज से पानी की किल्लत से लोग परेशान है। बिजली…
PM Modi

जिनके अपने होश ठिकाने में नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे : मोदी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने काशी की धरती से इंडी गठबंधन को सीधे सीधे निशाने पर लिया। बनास…