Bombay High court

हाईकोर्ट से चीनी कंपनी बाइटडांस को भारतीय बैंक खातों के संचालन की मिली अनुमति

862 0

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मंगलवार को चीनी कंपनी बाइटडांस को अपने भारतीय बैंक खातों के संचालन की अनुमति दे दी. यह खाते वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) अफसरों ने कर चोरी के आरोप में फ्रीज कर दिए थे। हालांकि कोर्ट ने कंपनी को 78.91 करोड़ रुपये की रकम किसी सरकारी बैंक में जमा करने व अपने अन्य खातों में बची शेष रकम का ही उपयोग करने का निर्देश दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने मंगलवार को चीनी कंपनी बाइटडांस को अपने भारतीय बैंक खातों के संचालन की अनुमति दे दी। यह खाते जीएसटी अफसरों ने कर चोरी के आरोप में फ्रीज कर दिए थे।

जस्टिस एसपी देशमुख और जस्टिस अभय आहूजा की पीठ ने बाइटडांस के बैंक खातों पर लगी रोक हटा दी लेकिन पीठ ने कंपनी को करीब 78.91 करोड़ रुपये की रकम किसी भारतीय सरकारी बैंक में जमा कराने का निर्देश दिया। इतनी ही रकम पर जीएसटी विभाग ने कर चोरी का दावा कर रखा है। पीठ ने कहा, कंपनी इस रकम को छोड़कर अपने बाकी सभी बैंक खाते संचालित कर सकती है और बची हुई रकम का उपयोग कर सकती है।

बाइटडांस कंपनी ही मशहूर वीडियो एप टिकटॉक का मालिकाना हक रखती है। पिछले साल केंद्र सरकार ने इस एप को भारत में प्रतिबंधित कर दिया था। वहीं अप्रत्यक्ष कर विभाग ने बाइटडांस कंपनी पर कर चोरी का आरोप लगाया था और कहा था कि वह अपनी पूरी कमाई पर जीएसटी बकाया जमा नहीं कर रही है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पिछले महीने बॉम्बे हाईकोर्ट की शरण ली थी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए मुख्यमंत्री, जनदर्शन में तुरंत दी आर्थिक मदद

Posted by - November 13, 2025 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) के निवास पर आज जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…
CM Dhami

सीएम धामी से पूर्व राज्यपाल बेबी मौर्य ने की भेंट

Posted by - August 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखण्ड की पूर्व…
Ratri Gram Chaupal at Malsi Gram Sabha

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि ग्राम चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

Posted by - August 21, 2025 0
गैरसैंण: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल (Ratri Gram…
गडकरी

एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना अवसरवाद का गठबंधन, इससे हिंदुत्व को हुआ नुकसान : गडकरी

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कहा है कि अगर शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की…