21 दिन घर में रहो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने राधिका के अभिनय की तारीफ , अभिनेत्री की बोलती बंद

1064 0

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। बता दें कि राधिका मदान को उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए खूब सराहना मिल रही है। अब अमिताभ बच्चन भी राधिका के मुरीद हो गए हैं।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में राधिका ने इरफान खान की बेटी का रोल है निभाया

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में राधिका ने इरफान खान की बेटी का रोल निभाया है, जो एक कॉलेज स्टूडेंट है। फिल्म में राधिका मदान के काम को देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक पत्र लिखा। अमिताभ ने इस पत्र में राधिका के काम और उनकी फिल्म की तारीफ की है। राधिका ने अमिताभ के भेजे पत्र और फूलों की फोटो शेयर कर एक लम्बा इमोशनल पोस्ट लिखा है।

https://www.instagram.com/p/B9t4NMUF9CB/?utm_source=ig_web_copy_link

कोरोनावायरस से बचाव के लिए भारतीय रेलवे ने चलाया सघन अभियान

राधिका ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना या लिखना चाहिए?

राधिका ने लिखा कि मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना या लिखना चाहिए। मेरी बोलती बंद हो गई है और मैं बहुत-बहुत खुश हूं। अमिताभ बच्चन सर ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे ये पत्र मिला। मैं हमेशा इस बात की कल्पना करती थी कि एक दिन मेरी फिल्म के रिलीज होने के बाद मेरे घर के दरवाजे की घंटी बजेगी। एक इंसान बाहर खड़ा होकर कहेगा कि अमिताभ बच्चन सर ने आपके लिए एक नोट और फूल भेजे हैं और फिर मैं बेहोश हो जाऊंगी।

कोराेनावायरस के 23 नए मामले, अब तक कुल 107 मामलों की पुष्टि

शुक्र है मैं सच में इस पत्र को पाकर बेहोश नहीं हुई। मैं कुछ देर आंखों में आंसू लिए वहीं खड़ी रही और खुश हुई। मेरे सपने को सच करने के लिए शुक्रिया। इससे मुझे और ज्यादा मेहनत करने और अपने दर्शकों को और भी अच्छे से एंटरटेन करने का प्रोत्साहन मिला है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सुनी हल्द्वानी वासियों की समस्याएं, धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Posted by - October 16, 2024 0
देहारादून। हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मिलने आए युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति से मुलाकात कर उनकी…
CM Dhami

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास: मुख्यमंत्री

Posted by - April 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर…
Amrit Abhijat

सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा: अमृत अभिजात

Posted by - July 29, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के शहरों को साफ सुथरा बनाने तथा नगरीय व्यवस्था में सुधार कर नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के लिए…