बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले- ‘ हे ईश्वर मेरी मदद कीजिए…’

970 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल में भर्ती रहते हुए भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पोस्ट शेयर कर फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पर एक पुरानी पोस्ट शेयर की और साथ ही कुछ सकारात्मक लाइनें भी लिखी हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई फोटो में फैन्स की भीड़ दिख रही है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1286716236693254145

जो हाथ आप अपने प्यार और सपोर्ट में उठाते हैं वो मेरी ताकत हैं…

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर कर लिखा: “जो हाथ आप अपने प्यार और सपोर्ट में उठाते हैं वो मेरी ताकत हैं… इसे मैं अपने सिस्टम से कभी गायब नहीं होने दूंगा, इसलिए ईश्वर मेरी मदद कीजिए। ” उनके इस पोस्ट को ट्विटर पर हजारों लाइक मिल चुके हैं। बता दें कि बीते दिनों अचानक ये खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन को कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। इस खबर पर अमिताभ बच्चन ने काफी गुस्सा दिखाया था और इसे फेक करार दिया था।

सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

अमिताभ बच्चन समेत उनके परिवार के 4 लोग मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं

बता दें​ कि अमिताभ बच्चन समेत उनके परिवार के 4 लोग मुंबई के नानावती अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद ही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती हो गए थे। ऐश्वर्या राय घर में ही क्वारंटाइन हो गई थीं, लेकिन चार दिन बाद उन्हें भी अपनी बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

बता दें कि अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए पोस्ट कर फैन्स का आभार जता रहे हैं।

Related Post

Nausena Shaurya Vatika

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

Posted by - May 29, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने जा रही है। भारतीय नौसेना की…
CM Vishnu Dev Sai

शिक्षा क्षेत्र में CM विष्णु देव साय के बड़े फैसले, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

Posted by - May 14, 2025 0
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, पालक-शिक्षक सहभागिता बढ़ाने और शैक्षणिक उपलब्धियों को उन्नत…

‘जेड’ सुरक्षा घेरे में रहेंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, ममता सरकार का फैसला

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगी। सरकारी…
PM Modi

कोरोना के बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय…
CM Dhami

स्वावलंबन, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें युवा: मुख्यमंत्री

Posted by - July 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तब…