हंसल मेहता

बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता ने राहुल पर की ऐसी टिप्पणी जिसकी हो रही जमकर चर्चा

986 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। मेहता फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने वाले मशहूर निर्देशक हंसल मेहता अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हर बार ये हंसल मेहता किसी ना किसी को अपनी प्रतिक्रिया का शिकार बना लेते हैं। इस बार हंसल मेहता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना शिकार बनाते हुए पर ऐसी टिप्पणी कर दी है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

हंसल मेहता ने राहुल गांधी के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “राहुल गांधी आपके लिए सबसे बेहतर यही होगा कि आप कुछ न बोलें। आपके लिए सबसे अच्छा रही रहेगा कि आप सियोल, टोक्यो या फिर बुसान भी वापस चले जाओ। अगर आपको सुझावों की जरूरत है तो आप मुझे बताएं, लेकिन इस देश की जनता से दूर रहें। वो जाग चुके हैं और उन्हें आपकी कोई जरूरत नहीं है।”

राहुल गांधी पर हंसल मेहता के इस कटाक्ष की काफी चर्चा हो रही है। वहीं उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA 2019) को लेकर कांग्रेस सहित देश की कई पार्टियां इसके विरोध में हैं। वहीं इस कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह सोमवार से सत्यग्रह शुरू कर दिया है।

LIVE झारखंड चुनाव परिणाम 2019: भाजपा ने गंवाया सत्ता, हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर आगे

इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की थी। राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है।

कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि, ‘प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिए देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।’

राहुल ने आगे लिखा, ‘राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।’ उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।’ उन्होंने कहा, ‘देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।’

Related Post

CM Bhajan Lal

अपनी मेहनत से होनहार प्रतिभाएं देश और समाज का नाम करती हैं रोशन: सीएम शर्मा

Posted by - September 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि होनहार प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से समाज एवं…
Bhagwant Mann

पंजाब में भगवंत मान ही होंगे आआपा का सीएम चेहरा, केजरीवाल ने नवंबर में दिए चुनाव के संकेत

Posted by - June 12, 2026 0
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आआपा) फिर से मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के चेहरे को आगे रखकर…
CM Yogi

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण…