युवराज के अंतराष्ट्रीय संन्यास के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू

1019 0

नई दिल्लीः जमकर खेला, जमकर लड़ा और करोड़ों चेहरों पर ना जाने कितनी बार मुस्कान बिखेरने वाले भारतीय क्रिकेट के ‘फाइटर’ ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। आज भी वो हारा नहीं है, बस रफ्तार और उम्र के फेर के बीच शायद थोड़ा पीछे रह गया।

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: डिंपल के बर्थडे पर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ऐसा वीडियो 

आपको बता दें युवराज के अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए। युवराज की पत्नी हेजल से लेकर वरुण धवन और क्रिकेट में रूचि रखने वाली नेहा धूपिया ने उनके सन्यास पर ट्वीट किया। इतना ही नहीं हेजल कीच युवराज की फोटो शेयर कर इमोशनल हो गईं।

ये भी पढ़ें :-परिवार और दोस्तों के साथ सोनम कपूर ने मनाया बर्थडे 

जानकारी के मुताबिक अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- युवराज आपने दुनिया भर के लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है, जो केवल विजेता रहा है। आप जैसे लोग रिटायर नहीं होते।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1138013159124549632

वहीँ नेहा धूपिया ने लिखा- जब भी मुझसे ये सवाल किया जाएगा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो मैं हमेशा आपका नाम लूंगी। और यह कभी बदलने वाला नहीं है। युवराज आपको हमेशा याद किया जाएगा।

 

वरुण धवन ने लिखा कि ‘शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए।’ बता दें युवराज सिंह ने कैंसर से जुझते हुए भारत को 2011 के विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे में 8 हजार 701 रन बनाए हैं।

Related Post

Nirmala Sitharaman

Yes बैंक के जमाकर्ताओं की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित, न करें चिंता : निर्मला सीतारमण

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को Yes बैंक के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा…

राहुल ने कांग्रेस सह प्रभारियों से कहा- आपको पार्टी को जितवाने भेजा है न कि हरवाने

Posted by - November 3, 2018 0
जयपुर। चुनाव की खींच तान के बीच सभी पार्टियां जहाँ अपने-अपने स्तर पर जुटी हुई हैं वही कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष…
वरुण धवन

ट्रंप को बचपन का दोस्त बताते हुए वरुण ने शेयर की यह वीडियो, वायरल होते ही डिलीट

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बॉलीवुड के बशूट ही माने-जाने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर…