वह मेरे फेवरेट...

टाइगर श्रॉफ को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी बोलीं- वह मेरे फेवरेट…

829 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि हमेशा दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को केवल अपना अच्छा दोस्त ही बताते हैं।

दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ वीडियो और फोटो भी एक साथ सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते हैं। इस बार एक इंटरव्यू में दिशा पटानी ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका बॉलीवुड में पसंदीदा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ हैं। उन्होंने ये भी कहा कि टाइगर श्रॉफ जो करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता है।

https://www.instagram.com/tv/B34aDb8AKAy/?utm_source=ig_web_copy_link

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पटानी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि उनके पसंदीदा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ हैं। इंटरव्यू में दिशा ने बताया कि उन्हें एक्शन थ्रिलर फिल्में देखना बहुत पसंद है। इस पर जब उनसे पूछा गया कि हॉलीवुड में उनका फेवरिट एक्शन हीरो कौन है? तो एक्ट्रेस ने तपाक से कहा कि जैकी चैन मेरे पसंदीदा एक्टर हैं और मुझे उनका काम बहुत पसंद है। खासतौर पर ‘Rush Hour’ और ‘ट्वीन ड्रेगन’ में। वह स्टंट करने के लिए अपनी जिंदगी को भी दाव पर लगा देते हैं।

इसके बाद दिशा पटानी ने आगे कहा कि मैंने उनके साथ ‘Kung Fu Yoga’ फिल्म में काम किया है। मेरा ये एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा है। वहीं, जब दिशा से उनके पसंदीदा बॉलीवुड एक्शन एक्टर के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस बोलीं। मेरे बॉलीवुड में पसंदीदा एक्शन एक्टर टाइगर श्रॉफ हैं, जो वह करते हैं वैसा कोई नहीं कर सकता। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिशा पटानी फिल्म ‘मलंग’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Related Post

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

Posted by - April 4, 2021 0
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव निर्वाचन-2021 के तहत सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मुख्यालय…
Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर का शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नहीं कर रही है वापसी, जानिए यह वजह

Posted by - August 31, 2020 0
शो भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के किरदार से पॉप्युलर शिल्पा शिंदे ने भले ही यह शो…
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

गारंटी अवधि में खराब एलईडी बल्ब बदले जाएं: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

Posted by - December 13, 2019 0
लखनऊ। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर की पूर्व संध्या पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य…
अजित पवार

अजित पवार बोले- महाराष्ट्र में लागू होगा दिल्ली का ‘एजुकेशन मॉडल’, केजरीवाल गदगद

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर वोट मांग रही है। आप का…