झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव : तीन बजे तक 60 फीसदी वोटिंग, दो सीटों पर मतदान जारी

1038 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 18 सीटों पर वोटिंग पुलिस फायरिंग और वोटरों के हिंसक झड़प के बीच खत्‍म हो गई है। हालांकि दो सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक तीन बजे तक 60 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक तीन बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ है। गुमला के सिसई विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 68.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पुलिस फायरिंग और हंगामा वाले सिसई विधानसभा के बूथ नंबर 36 पर मतदान के दौरान आक्रोशित वोटरों ने पोलिंग बूथ पर जमकर पथराव किया। इस दौरान गोलीबारी में एक युवक जिलानी अंसारी की मौत हाे गई। पथराव में कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 36 का मतदान रद कर दिया है। यहां अब पुनर्मतदान कराया जाएगा।

सिसई में हिंसा के बीच एक बजे तक सर्वाधिक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया

बता दें कि दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। उनमें बहरागोड़ा में 68.38 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया है। राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीन बजे तक घाटशिला में 64.47, पोटका 61, जुगसलाई 59, जमशेदपुर पूर्वी 48.41, जमशेदपुर पश्चिम 43.22, सरायकेला 56.77, खरसावां 60.10, चाईबासा 48.22, मझगांव 66.67, जगन्‍नाथपुर 60.99, मनोहरपुर 60.03, चक्रधरपुर 62.72, तमाड़ 67.83, मांडर 64.14, तोरपा 59.11, खूंटी 592, सिमडेगा 59.07 और कोलेबिरा 56.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। आयोग के अनुसार तीन बजे तक जो मतदाता कतार में खड़े हैं, उन्‍हें वोटिंग का मौका दिया गया है। शाम छह बजे अंतिम आंकड़ा जारी किया जाएगा। इससे पहले एक बजे तक 45 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। सिसई में हिंसा के बीच एक बजे तक सर्वाधिक 55 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

तीन बजे तक 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

बहरागोड़ा : 68.38
घाटशिला : 64.47
पोटका : 61
जुगसलाई : 59
जमशेदपुर पूर्व : 48.41
जमशेदपुर पश्चिम : 43.22
सरायकेला : 56.77
खरसावां : 60.10
चाईबासा : 48.22
मझगांव : 66.67
जगन्नाथपुर : 60.99
मनोहरपुर : 60.03
चक्रधरपुर : 62.72
तमाड़ : 67.83
मांडर : 64.14
तोरपा : 59.11
खूंटी : 59 20
सिसई : 68.60
सिमडेगा : 59 07
कोलेबिरा : 56.50

Related Post

Savin Bansal

मानव-वन्यजीव संघर्ष की सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के लिए डीएम ने बनवाया त्वरित रिस्पांस ग्रुप

Posted by - December 21, 2025 0
देहरादून: मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने शनिवार को ऋषिपर्णा…
amit shah

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: शुभेंदु के पक्ष में रोड शो करते हुए अमित शाह

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इस चरण में नंदीग्राम हॉट…