कास्टिंग काउच

कास्टिंग काउच पर बोली बॉलीवुड अभिनेत्री, ‘रेप सीन’ का ऑडिशन करना चाहता था निर्देशक’

1184 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मानवी गगरू आखिरी बार सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन में नजर आईं थी। फिल्मों के अलावा मानवी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में मानवी ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती अनुभव को लेकर खुलासा किया है। मानवी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मानवी ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया। इंटरव्यू में मानवी ने उस वक्त के बारे में बात की जब वह इंडस्ट्री में नई नई आईं थीं। मानवी ने कहा कि मुझे याद है, मैं उस ऑडिशन से भागी थी। जब एक डायरेक्टर ने मुझे बगल के कमरे में बैठे दो आदमियों के साथ रेप सीन करने के लिए कहा था।

मानवी ने बताया कि वह चाहता था कि मैं वह सीन करके दिखाऊं। जिसे वह लोग ऑफिस कह रहे थे, वह एक गंदा सा कमरा था और उसमें एक बिस्तर भी लगा था। वैसे इसके अलावा भी मानवी पहले भी कास्टिंग काउच पर बात कर चुकी हैं।

इससे पहले भी एक इंटरव्यू में मानवी ने एक किस्सा रिवील करते हुए बताया था जब एक आदमी ने उन्हें गंदे गंदे मैसेज करना शुरू कर दिया था। मानवी ने बताया था, ‘मैं एक शख्स से काम को लेकर बात कर रही थी, लेकिन उस शख्स ने मुझे मैसेज करके कहा कि अरे तुम कपड़ों में इतनी गोरी लगती हो, तो बिना कपड़ों के कैसी दिखोगी? मैंने उस शख्स को तत्काल ही ब्लॉक कर दिया।

बता दें कि मानवी ने 2007 में शो ‘धूम मचाओ धूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ और ‘फोर मोर शॉट्स’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं मानवी की अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर और गजराज राव भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Related Post

ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर दोबारा सक्रिय हुई प्रियंका

Posted by - July 24, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, टेक्नोलॉजी से ब्रेक लेने के बाद दोबारा डिजिटल दुनिया में सक्रिय हो गई…
डोनाल्ड ट्रंप

इन हॉलीवुड फिल्मों में अमेरिकी राष्ट्रपति बने सरताज, दिखा जोश

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर संग दो दिवसीय भारत दौरे…
'बागी 3' ट्रेलर जारी

‘बागी 3’ ट्रेलर जारी: आतंकियों से टाइगर श्रॉफ की हुई ‘जंग’, दिखा जबरदस्त एक्शन

Posted by - February 6, 2020 0
मुंबई। टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। टाइगर एक बार फिर…