शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का छलक पड़ा दर्द, प्रवासी मजदूरों को डेडिकेट किया ये गाना

1137 0

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर ने लॉकडाउन के बीच अपने घर-परिवार से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों की परेशानी को देखते हुए एक भावुक गाना गाया है।

शक्ति ने इन मजदूरों की परेशानी पर एक भावुक गाना गया

कोरोना वायरस के खतरे के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर प्रवासी कामगारों पर पड़ा है। शक्ति ने इन मजदूरों की परेशानी पर एक भावुक गाना गया है। शक्ति कपूर के इस गाने के बोल हैं ‘मुझे घर है जाना’ शक्ति ने इस गाने का पूरा मुखड़ा गया। उन्होंने गाते हुए कहा कि ‘आया तो था धन कमाने, लेकिन इस शहर में मुझे दुख ही दुख मिले अब मुझे इस शहर में नहीं है रहना मुझे घर है जाना’ गाने के अंत में वे कहते हैं कि सरकार से मेरी गुजारिश है कि मुझे घर है जाना।

https://www.instagram.com/tv/CAavZgchSpF/?utm_source=ig_web_copy_link

शक्ति कपूर फिर कहते हैं कि मुझे घर जाना है, मुझे घर जाना है

शक्ति कपूर ने सरकार से कहा कि किसी भी तरह से इनका पैदल जाना बंद करवाइए। इनको खाना दीजिए जिससे ये सुकून से सो सकें। उन्होंने कहा कि ये लोग घर पहुंचने के चक्कर में जान दे रहे हैं , हम सब लोग इन्हें समझाएंगे लेकिन अभी इनको आप खाना दीजिए।रहने की जगह दीजिए।अमीर लोगों को तो दो वक्त की रोटी आसानी से मिल रही है रहने का ठिकाना है लेकिन इनका क्या। शक्ति कपूर फिर कहते हैं कि मुझे घर जाना है, मुझे घर जाना है।

वीडियो में शक्ति कपूर का बदला हुआ लुक नजर आ रहा है,  उनके बाल-दाढ़ी सफेद और काफी बढ़े हुए आ रहे हैं नजर 

शक्ति कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में शक्ति कपूर का बदला हुआ लुक नजर आ रहा है। उनके बाल-दाढ़ी सफेद और काफी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले शक्ति कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह क्राइम मास्टर गोगो के रोल में नजर आए। वीडियो में गैंग का एक सदस्य उनसे कहता है कि क्राइम मास्टर गोगो को आखिर किसका डर है कि वह छिपे बैठे हैं और गैंग के किसी सदस्य को बाहर नहीं निकलने देते।

शक्ति कपूर कहते हैं, ‘अड्डे से बाहर निकलेगा तो माल से कोरोना भी चिपक जाएगा

इस पर शक्ति कपूर कहते हैं, ‘अड्डे से बाहर निकलेगा तो माल से कोरोना भी चिपक जाएगा। मोदी जी बार-बार लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। इसलिए क्राइम मास्टर का यह हुक्म है कि गैंग के सभी लोग अड्डे में ही रहेंगे। वीडियो के आखिर में शक्ति कपूर बोलते हैं, अड्डे से बाहर निकलेगा तो कोरोना आ जाएगा।

Related Post

AYUSH

कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, करें ये उपाय

Posted by - October 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी जूझ रही है। देश में रोजाना कोरोना के सबसे ज्यादा केस…

बॉलीवुड के सुल्तान की आने वाली फिल्म का ‘टीजर’ इसदिन होगा रिलीज

Posted by - January 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्‍म में सलमान खान…
Monkeypox

यूनाइटेड किंगडम में मंकीपॉक्स के मामले बढ़े, ज्यादातर समलैंगिक संक्रमित

Posted by - June 14, 2022 0
ब्रिटेन: ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के 104 अन्य मामलों का पता लगाया है, जिससे देश…