ऑनलाइन शॉपिंग

ब्लाउज़ की ऑनलाइन शॉपिंग कहीं न पड़ जाए भारी, रखें इन बातों का ख्याल

819 0

नई दिल्ली। वर्तमान समय में कोई शक नहीं कि ऑनलाइन शॉपिंग आसान होती है और इसमें आपके पास काफी सारे विकल्प भी होते हैं। घर या ऑफिस में बैठकर आप मनचाही शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई प्रोडक्ट खराब निकला तो उसे आराम से रिटर्न भी कर सकते हैं। लेकिन हर एक चीज़ को खरीदना इतना आसान नहीं होता और बात जब कपड़ों की हो। तो यहां कई सारी चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। तो आज हम बता रहे हैं ऑनलाइन ब्लाउज़ की खरीददारी करते वक्त किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

सही फैब्रिक की समझ है जरूरी

ज्यादातर लेडीज़ मनपसंद कलर का ब्लाउज़ मिलते ही उसे ऑर्डर कर देती हैं जो सही नहीं, क्योंकि अगर उसका फैब्रिक सही नहीं, कम्फर्टेबल नहीं तो उसे कैरी कर पाना मुश्किल होगा और मनचाहा लुक भी नहीं मिल पाएगा।

अनिल अंबानी पर 680 मिलियन डॉलर कर्ज नहीं चुकाने का मामला दर्ज 

हर एक ब्रांड का अपना अलग होता है साइज़ चार्ट

ऐसा जरूरी नहीं कि हर एक वेबसाइट का साइज चार्ट एक जैसा हो। हर एक ब्रांड का अपना अलग साइज़ चार्ट होता है। तो अनुमान के आधार पर ऑर्डर कर पछताने और रिटर्न करने के चक्कर से बचने के लिए बेहतर होगा कि पूरी तरह जांच-परख कर ऑर्डर करें।

साइज पता होने पर ही करें ऑनलाइन शॉपिंग

ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ प्रोडक्ट्स की खूबसूरती देखकर खरीदने पर फिर से उसमें अलग से स्टिचिंग के पैसे लगाने पड़ेंगे। बेहतर होगा कि पहले आप अपनी सही नाप पता कर लें फिर ऑनलाइन ऑर्डर करें।

रिव्यूज़ जरूर चेक करें

सिर्फ ब्लाउज़ ही नहीं, किसी भी चीज़ की ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले वेबसाइट पर मौजूद उसके रिव्यूज़ पढ़ लेना जरूरी है। इससे डिसीज़न लेना आसान हो जाता है कि प्रोडक्ट खरीदना है या नहीं। रिव्यूज़ को आप वेबसाइट्स के अलावा उसके फेसबुक पेज और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी देख सकते हैं।

वेबसाइट की रिटर्न और रिफंड पॉलिसी जरूर चेक कर लें

कई बार प्रोडक्ट जैसा वेबसाइट पर नजर आता है वैसा असलियत में नहीं होता। ऐसे में कस्टमर खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए ही जरूरी है कि वेबसाइट के रिटर्न और रिफंड पॉलिसी को जान लेना। जिससे प्रोडक्टस पसंद न आने पर आप उसे रिटर्न या एक्सचेंज कर सकें।

Related Post

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हनी सिंह के गाने पर मचाया धमाल, Video वायरल

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा अपने स्टेज परफॉर्मेंस से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में…
five diets

हड्डियों की मजबूती के लिए आज ही इन ये पांच आहार को करें बाय-बाय

Posted by - September 14, 2020 0
नई दिल्ली। एशिया पैसिफिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन द्वारा किए गए एक अध्ययन में बड़ा खुलासा किया है। इस रिसर्च…

आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर प्रियंका और ममता ने मोदी सरकार बोला हमला

Posted by - November 8, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा है…