ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा: जीत के लिए भाजपा ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचला- प्रियंका

635 0

उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा- भाजपा द्वारा की गई हिंसा एवं गुंडागर्दी को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा और उस पर नाराजगी भी ज़ाहिर की। प्रियंका ने लिखा कि इस चुनाव में देखा जा सकता है कि कैसे सत्ता का दुरुपयोग कर बीजेपी ने जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचलने की कोशिश की।

उन्होंने सवाल किया कि क्या बम, गोली और पत्थर चलाने के भाजपाई कारनामे प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की निगरानी में हुए? प्रियंका ने अगला सवाल किया कि बीजेपी जान चुकी है कि उसके अंतिम दिन अब करीब हैं, इसलिए भारी हिंसा के जरिए लोकतंत्र के चीरहरण में व्यस्त है?

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1413880905404338178?s=20

प्रियंका गांधी ने लिखा कि “अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भारी- भरकम हिंसा के बाद बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने अपनी नीतियों की सफलता के कसीदे पढ़े। हालांकि प्रधानमंत्री समेत पूरी बीजेपी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों-सांसदों द्वारा इन चुनावों में की गई हिंसा और गुंडागर्दी पर चुप्पी बनाए रखी। हालांकि बीजेपी द्वारा की गई हिंसा और गुंडागर्दी को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा और उस पर नाराजगी भी जाहिर की।”

नीतीश बोले- महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या कम हो जाएगी, डिप्टी सीएम बोली- पुरुष हो जागरुक

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा है, “बीजेपी जिसे जनता द्वारा अपनी नीतियों पर मुहर लगाना बता रही है, उस प्रक्रिया की आइए एक बानगी देखते हैं कि कैसे जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों का अपहरण कर, उनका नामांकन पत्र फाड़कर, गोली, बम, पत्थर चलाकर, पुलिस के साथ मारपीट कर, सत्ता का दुरुपयोग कर बीजेपी ने इन चुनावों में जनतंत्र को अपने जंगलराज से कुचलने की कोशिश की।

Related Post

Kamal Hasan

तमिलनाडु : दक्षिण कोयंबटूर सीट से चुनाव लड़ेंगे अभिनेता कमल हासन

Posted by - March 12, 2021 0
चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में एमएनएम 154 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। कमल हासन (Kamal Haasan) कोयंबटूर साउथ सीट से विधानसभा…

आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने पर प्रियंका और ममता ने मोदी सरकार बोला हमला

Posted by - November 8, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा है…
राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधि सम्मेलन

लखनऊ: राष्ट्रमंडल संसदीय प्रतिनिधि सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे लोकसभा अध्यक्ष

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। राष्ट्रमंडल देशों के भारत क्षेत्र के संसदीय प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय सम्मेलन 16 जनवरी से विधानभवन में शुरू हो…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान

Posted by - February 20, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल…
Solar

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ/कानपुर । उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…