star Chadwick Bossman dies

‘ब्लैक पैंथर’ के स्टार चैडविक बॉसमैन का हुआ निधन, जाने इनकी ज़िंदगी से जुड़ी खास बातें

1133 0

हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन का शुक्रवार को निधन हो गया। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले चैडविक 43 साल के थे और पिछले 4 साल से कैंसर से पीड़ित थे। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, चैडविक के प्रतिनिधि ने एक्टर के निधन की पुष्टि की। चैडविक का निधन लॉस एंजलिस में उनके घर पर हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले लगाया खास बैन

चैडविक के प्रतिनिधि ने बताया कि चैडविक की पत्नी और परिवार अंतिम समय में उनके साथ थे। वह कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से पीड़ित थे।

सुपरस्टार एक्टर की मौत पर उनके परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्हें एक सच्चा योद्धा बताया। बयान में कहा, “एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया।”

बिग बॉस 14 के ऑफर को किया इंकार जैन इमाम, जाने क्या थी वजह

परिवार ने बताया कि चैडविक ने बीते 4 सालों में कई फिल्मों की शूटिंग की और ये सब उनकी कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच होती रहीं। परिवार ने कहा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला (King T’Challa) का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी।

चैडविक ने अपने करियर में ‘42’ और ‘Get on Up’ जैसी फिल्मों से अपना नाम बनाया और फिर 2018 में आई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘Black Panther’ में टि-चाला/ब्लैक पैंथर का किरदार निभाकर वह दर्शकों के बीच हिट हो गए थे।

देखिये शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की यह तस्वीरे, जो हो रही है तेजी से वायरल

इसके बाद वह एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स-एंड गेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में फिर से ब्लैक पैंथर के किरदार में दिखे थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘Da 5 Bloods’ इसी साल रिलीज हुई थी।

Related Post

दिल बेचारा

‘दिल बेचारा’ रिलीज से पहले संजना सांघी हुईं इमोशनल, सुशांत के लिए कही ये बात

Posted by - July 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी…
वरुण धवन

ट्रंप को बचपन का दोस्त बताते हुए वरुण ने शेयर की यह वीडियो, वायरल होते ही डिलीट

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बॉलीवुड के बशूट ही माने-जाने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर…
Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को ड्रग्स मामले में मिली जमानत

Posted by - December 2, 2020 0
नई दिल्ली। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के भाई शौविक चक्रवर्ती को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने…

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में पूरा बॉलीवुड आया एक साथ

Posted by - December 10, 2018 0
  उदयपुर। बॉलीवुड सेलेब्स एकसाथ एक मंच पर वाकई क्या नज़ारा होगा ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुकेश अंबानी…
Akshay Kumar

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के सेट पर हादसा, एक्ट्रेस को लगी चोट

Posted by - January 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अब…