क्रिकेट का काला दिन

क्रिकेट का काला दिन : शुभमन गिल ने अंपायर को दी गालियां, बीच मैदान पर बवाल

884 0

मोहाली । रणजी ट्रॉफी के 85 साल पुराने इतिहास का शुक्रवार को ‘काला दिन’ था। ‘जेंटलमेंस गेम’ कहे जाने वाले क्रिकेट को पंजाब और दिल्ली के बीच मैच में शर्मसार होना पड़ा।

शुभमन गिल ने आउट होने के बाद मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया

बता दें कि शुक्रवार को शुरू चौथे दौर का मुकाबला खेला जा रहा है। मोहाली में पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, जहां पहले ही दिन उस वक्त विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। जब टीम इंडिया का भविष्य समझे जा रहे पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने आउट होने के बाद मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया।

आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उस समय विवाद खड़ा हो गया

आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उस समय विवाद खड़ा हो गया। जब पंजाब के बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद अंपायर से अपशब्द कहे। इतना ही नहीं शुभमन के इस व्यवहार के बाद अंपायर ने अपना फैसला भी बदल दिया, जिससे दिल्ली टीम नाराज हो गई।

स्मृति मंधाना के इस रिकार्ड ने दूर हैं विराट कोहली-सौरभ गांगुली 

शुभमन के इस व्यवहार के बाद अंपायर ने अपना फैसला भी बदल दिया, जिससे दिल्ली टीम नाराज हो गई

एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार ने ट्विटर पर इस विवाद को लेकर लगातार ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने बताया कि शुभमन अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने क्रीज नहीं छोड़ी। पत्रकार ने इसके बाद दिल्ली के कप्तान नीतीश राणा के हवाले से लिखा कि शुभमन पदार्पण कर रहे अंपायर पश्चिम पाठक के पास गए। उन्हें अपशब्द कहे जिसके बाद अंपायर ने फैसला बदल दिया।

आखिरकार 20 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन को पवेलियन लौटना पड़ा

यह फैसला दिल्ली की टीम का रास नहीं आया और उसने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। इस दौरान मैच रुका रहा। मैच रेफरी को बीच में कूदना पड़ा और कुछ देर बाद मैच फिर शुरू हुआ। 20 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन को आखिरकार पवेलियन लौटना पड़ा। वह 41 गेंदों पर 23 रन बनाकर सिमरनजीत सिंह का शिकार हुए।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने की GIS की तैयारियों की समीक्षा बैठक, FRI में लिया तैयारियों का जायजा

Posted by - December 7, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने  का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई…

चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोर्ट में भी अपनी विचारधारा के जज चाहते हैं

Posted by - August 8, 2021 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट में खाली पड़ी सीटों को लेकर मोदी सरकार पर…
Vasundhara Raje

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

Posted by - December 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के काफिले में शामिल एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा…