BJP फिर सत्ता में आई तो किसानों की हालत और दयनीय हो जाएगी, यह आखिरी जीतनी होगी- किसान नेता

735 0

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक महापंचायत होगी।गठवाला खाप के लांक गांव में आयोजित सभा के दौरान नरेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर खूब तीखे प्रहार किए। टिकैत ने कहा- यदि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार फिर आ गई तो किसानों को 100रुपए प्रति घंटा बिजली मिलेगी।उन्होंने कहा- किसानों की यह आखिरी लड़ाई है। फिर आंदोलन नहीं होंगे। जो इस आंदोलन की बुराई करेगा, वह किसान नहीं।

टिकैत ने कहा- हर सरकार में किसानों की सुनवाई हुई, जिन सरकारों में काम होते हैं, उन्हें याद रखा जाता है।उन्होने कहा था, “पिछले साढ़े सात महीने से चल रहे किसान आंदोलन में क्या विपक्ष का एक भी बयान आया कि हमारा राज आएगा, तो हम नए कृषि क़ानूनों को ख़त्म कर देंगें।  हम एमएसपी का नया क़ानून बना देंगे? जब बीजेपी हार जाएगी, तो किसानों की बात मानी जाएगी इस बात की क्या गारंटी है? मैं कहना चाहता हूँ कि हमें मिशन उत्तर प्रदेश नहीं, बल्कि मिशन पंजाब चलाना चाहिए। ”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कह रहे हैं, “ये तो पहले से पता था कि प्रदर्शन कर रहे किसानों के पीछे राजनीति है।  इसी राजनीतिक मंशा से वो इस आंदोलन को चलाए हुए हैं।  इस आंदोलन से किसानों की समस्याओं का कोई सरोकार नहीं है।  किसान आज भी इस नए कृषि क़ानून को अच्छा मानता है। “

टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां उन्हें गोद में नहीं उठाती थीं- केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, भड़की TMC

राकेश टिकैत के भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक कहते हैं, “आधिकारिक तौर पर मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में पंचायत से होगी, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।  उसके बाद हर मंडल में पंचायत होगी, और फिर इन पंचायतों को ज़िला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अगले साल चुनाव आते-आते पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के उद्देश्य से इन पंचायतों का आयोजन किया जा चुका होगा। “

Related Post

AK Sharma

कचरे को सही तरीके से छांटकर पुनर्चक्रण के लिए भेजने में सक्षम है MRF सेन्टर: एके शर्मा

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ के ग्वारी क्षेत्र में मे०लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा…
Deepotsav

दीपोत्सव 2023 : विदेशी कलाकारों की रामलीला रहेगी प्रमुख आकर्षण

Posted by - November 2, 2023 0
अयोध्या। सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) को भव्यता प्रदान करने के लिए अयोध्या शोध संस्थान भी विभिन्न कार्यक्रमोंं का आयोजन करेगा। अयोध्या…
AK Sharma

एके शर्मा ने 09 स्ट्रीट वेन्डर्स को 3.30 लाख रूपये के ऋण का चेक प्रदान किया

Posted by - September 15, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…