yogi

युवाओं के हाथों में जल्द होंगे 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन

557 0

लखनऊ: योगी सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में जुटी हुई है। जल्द ही युवाओं के हाथों में 9.74 लाख टैबलेट (Tablet) और मोबाइल फोन (Mobile phone) होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से युवाओं की पढ़ाई-लिखाई (Education) पर बुरा प्रभाव पड़ा। कोराना के कारण स्कूल-कालेज बंद हो गए। युवाओं की शिक्षा में बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने आनलाइन एजुकेशन शुरू किया, लेकिन इसमें एक बड़ी बाधा युवाओं का तकनीकी रूप से सक्षम न होना था।

योगी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की योजना प्रारम्भ की। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने 100 दिन की कार्ययोजना में युवाओं को 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन देने को शामिल किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें: किसी गरीब की झोपड़ी, दुकान पर नहीं चलेगा बुलडोजर

प्रदेश सरकार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए और तय समय के भीतर युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे दिए जाय। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक जनपद से टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए पात्र छात्र/छात्राओं/लाभर्थियों को चिह्नित किया जाय।

यह भी पढ़ें: भारत की प्राचीन नगरी अयोध्या को वायु सेवा से जोड़ा जा रहा है: सीएम योगी

Related Post

CM Yogi

आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हुए देश के युवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 5, 2023 0
लखनऊ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से उत्तर प्रदेश…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ में जल निगम, नगरीय के 3 अस्थाई और नैनी, झूंसी के स्थाई एसटीपी करेंगे स्लज ट्रीटमेंट

Posted by - December 6, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के लिए निर्माण कार्य भी पूरे जोर शोर से हो रहे हैं। सीएम योगी (CM…