बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई! एबीपी पत्रकार को बंधक बना पीटा

692 0

यूपी के कन्नौज जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई देखने को मिली है, जहां कार्यकर्ताओं ने पत्रकार नित्य मिश्रा के साथ मारपीट की है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एबीपी के पत्रकार को पहले बंधक बनाया और फिर उनके साथ मारपीट की, पत्रकार का कैमरा भी छीन लिया गया। हमला उस वक्त हुआ जब पत्रकार नित्य सौरिख विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की कवरेज कर रहे थे, इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी।

पत्रकार ने बताया की बीजेपी कार्यकर्ता ने उनकी आईडी भी तोड़ दी, हैरानी की बात है बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी वहां पर मौजूद थे। सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने दावा किया कि हमला पुलिस के लोगों ने ही कराया है, ये सब डीएम, एसपी की शह पर हो रहा है।

वहीं, एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि घटनास्थल पर एडिशनल एसपी को फोर्स के साथ भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, डीएम राकेश मिश्रा ने कहा कि एडीएम और एडिशनल एसपी को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सपा एमएलसी उदयवीर सिंह ने कहा कि ये हमला पुलिस के लोगों ने ही कराया है। ये सब डीएम, एसपी की शह पर हो रहा है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सपा नेताओं के साथ भी अधिकारियों ने बदतमीजी की थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ केस दर्ज किये जाने की मांग की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा की मीडिया पर हमला निंदनीय है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Champat Rai

प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि कल से होगी शुरू: चंपत राय

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय (Champat Rai) ने सोमवार को कहा कि 22 जनवरी को श्रीरामजन्मभूमि…

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सख्ती

Posted by - November 29, 2021 0
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variants) को लेकर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर…
CM Yogi rewarded the wrestling winners

आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में खेलों की अहम भूमिका है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता- 2025 के (ग्रीको रोमन) कुश्ती के…
Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे: 594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, मल्टी-पैकेज मॉडल से मिली रफ्तार

Posted by - April 25, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाली गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) परियोजना अब अपने…
smart prepaid meter

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

Posted by - May 2, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने बीते दिनों बिजली उपभोक्ताओं, खासकर लोवर और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत देते हुए…