Bhajanlal Cabinet

राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीटें जीतेगी बीजेपी: सीएम भजनलाल

250 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने शुक्रवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 13 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर आमजन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने (CM Bhajanlal) कहा कि शुक्रवार का मतदान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अद्भुत और मजबूत नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों के दृढ़ विश्वास को दिखा रहा है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 25 लोकसभा सीटें पर जीत की हैट्रिक का इतिहास बनाएगी।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जनता जनार्दन ने अपने मत का सदुपयोग किया है। आमजन ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के खिलाफ मतदान किया है।

दूसरे चरण में मतदान से देश का विकास, सीमा की सुरक्षा, हमारी विरासतों के संरक्षण ,विकसित भारत और राष्ट्रहित में दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिलेगी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायत तमनार के ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद

Posted by - April 24, 2025 0
रायगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) एवं डिप्टी सीएम एवं पंचायत…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल ने गुरु गोविन्द सिंह की जयंती पर दी शुभकामनाएं

Posted by - January 5, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गुरु गोविन्द सिंह जयंती (6 जनवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं…
RANDEEP SURJEWALA

कांग्रेस का सवाल-साठ हजार करोड़ की राफेल डील में किसे दिए गए करोड़ों के ‘गिफ्ट’?

Posted by - April 5, 2021 0
नई दिल्ली। फ्रांस के पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2016 में जब भारत और फ्रांस…