nadda

सहयोगी दलों के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : नड्डा

554 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (Nadda) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों की मौजूदगी में बुधवार को कहा कि पार्टी सूबे में अपने साथियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर मिलकर उम्मीदवार उतारेगी।

भाजपा मुख्यालय में अपना दल (एस) की वरिष्ठ नेता अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है।

भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव

उन्होंने कहा कि संपर्क सुविधाओं के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बहुत काम किया गया है।

नड्डा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक तत्व समाप्त हो गए हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।

Related Post

acharya mahamandaleshwar laxmi narayan tripathi

वायरल फोटोज पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी सफाई

Posted by - March 31, 2021 0
हरिद्वार। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Acharya Mahamandaleshwar Laxmi Narayan Tripathi) की सोशल मीडिया में कई तस्वीरें…
VidyaGyan Residential Schools

विद्याज्ञान आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर…