रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर

876 0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के निशाने पर हैं। रैना ने आतंकवादियों से जान के खतरे की पुष्टि करते हुए बताया है कि खुफिया एजेंसियों के माध्यम से उन्हें इनपुट मिला है।

इसके बाद भी उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रवाद के अपने एजेंडे पर कायम रहेंगे। रैना ने कहा कि हमारा आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित तीन आतंकवादी जिसमें बांदीपोरा के नसीर अहमद डार, मोहम्मद सलीम और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलाकोट के गाजी बाबा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की हत्या के इरादे से जम्मू में घुस चुके हैं।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तेजेंद्र सिंह नेे बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई है। आतंकवादियों के जम्मू में घुसने और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना पर हमले को लेकर उनके पास कोई पुख्ता सूचना नहीं है, लेकिन वह इस मामले को गंभीरता से लेंगे।

Related Post

Maha Kumbh 2025

डिजिटल महाकुम्भ: योगी सरकार का नई पहल, मरीजों की इंटेंसिव केयर में भी मददगार बनेगा एआई

Posted by - December 8, 2024 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार बेहद हाईटेक…
Baraatis

सुकून से सो रहे बारातियों को बेकाबू वाहन ने रोंदा, छह की गई जान

Posted by - July 9, 2022 0
चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भरतकूप थाना इलाके में रौली गांव में टमाटर लदे बेकाबू वाहन ने सड़क किनारे सो…
PM Modi

‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम मोदी

Posted by - April 2, 2024 0
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी…