भाजपा सांसद की बची जान

बीजेपी सांसद की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची जान

793 0

नई दिल्ली। उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि यह घटना सुबह 7:30 बजे की है। वह दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस हादसे में उनकी कार पूरी तरह पलट गई थी। हादसे के बाद सांसद बेहोश हो गए। गनीमत रही की सांसद को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया।

शिवसेना और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मतभेद,लेकिन दुश्मन नहीं : संजय राउत 

बीजेपी सांसद को हिप्स बोन में आई हल्की चोट

सांसद तीरथ सिंह का चिकित्सा परीक्षण करने वाले डॉक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके हिप्स बोन में हल्की चोटें आई हैं। उनकी सभी जांचें कर ली गई हैं। सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं। उन्हें हायर सेंटर में जांच कराने की सलाह दी गई है। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। वहीं सांसद तीरथ सिंह ने भी अस्पताल से बाहर आकर मीडिया से बातचीत कर कहा कि वह अब ठीक हैं।

Related Post

Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित, 6 महीनों के लिए बढ़ाया गया AFSPA

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और चार पुलिस स्टेशनों को अशांत क्षेत्र घोषित…
लोकसभा चुनाव

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने किया प्रचार, कहा – पत्नी के हर कदम में उनके साथ हूं

Posted by - April 14, 2019 0
मथुरा। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में हैं…

मछली चोरी के शक में 8 आदिवासियों पर टूटा दबंगों का कहर, पंचायत के आदेश पर पेड़ से बांध कर पीटा

Posted by - June 22, 2021 0
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी के आरोप में बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है।…
हरसिमरत कौर Harsimrat Kaur

दादी-नानी के नुस्खों को दुबारा वैश्विक बनाने की आवश्यकता : हरसिमरत कौर

Posted by - September 9, 2020 0
नई दिल्ली । देश के औषधीय उत्पादों और दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की जरूरत…
SC

दिल्ली में होगा गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन का इलाज, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया आदेश

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुधवार (28 अप्रैल) को निर्देश दिया है कि पिछले साल…