मनोज तिवारी

BJP सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

817 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई बड़े नेता और सेलिब्रेटी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में गुरुवार को 3.30 लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार को 3.15 लाख मामले सामने आए।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1385282535932919810

वहीं, दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)  भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। तिवारी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर बताया कि मैंने पिछले 2-3 दिन से हल्का फीवर महसूस किया तो गुरुवार को टेस्ट कराया। मेरी  कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 2-3 दिनों में जो भी हमसे सम्पर्क में आए हैं वो अपना टेस्ट करा लें। मैं डॉक्टर के सम्पर्क में रहते हुए होम आइसोलेशन में हूं।

Related Post

CM Yogi

नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने दी नारी गरिमा और सम्मान से जुड़ी सौगात

Posted by - October 3, 2024 0
गोरखपुर। महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ी बड़ी सहूलियत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय…

मेरे दफ्तर में सुबह 7 से मध्य रात्रि तक चलेगा काम- नए रेल मंत्री का फरमान

Posted by - July 9, 2021 0
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल के बाद, नरेंद्र मोदी की सरकार में नए रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव ने नया…
CM Yogi

अभिभाषण के दौरान हंगामा राज्यपाल ही नहीं, मां का भी अपमानः योगी

Posted by - February 13, 2026 0
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी…
मायावती

सुप्रीम कोर्ट ने मायावती को दिया बड़ा झटका, जारी रहेगा प्रतिबंध

Posted by - April 16, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी  (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती को करारा झटका देते हुए उनकी अर्जी…