BJP MP Kaushal Kishore Daughter in Law

बीजेपी सांसद की बहू ने की आत्महत्या की कोशिश, काटी हाथ की नस

1009 0

लखनऊ। लखनऊ के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद (BJP MP Kaushal Kishore) की बहू ने आत्महत्या की कोशिश की है। सांसद के घर के बाहर बहू ने अपने हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में पुलिस ने अंकिता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। आत्महत्या की कोशिश से पहले बहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उसने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाए थे।

बीजेपी सांसद की बहू ने की आत्महत्या की कोशिश

 बीजेपी सांसद (BJP MP Kaushal Kishore) के पुत्र व उनकी बहू के बीच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार रात को सांसद की बहू ने सांसद पुत्र पर कई आरोप लगाकर खुदकुशी करने का वीडियो जारी किया था। वहीं आधी रात बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती बहु के दाहिने हाथ में चार कट हैं। डॉक्टर उसकी हालत अब स्थिर बता रहे हैं।

सांसद कौशल किशोर की बहू का नया वीडियो वायरल, कहा- अब मेरे जीने की कोई वजह नहीं बची है।

भाजपा सांसद कौशल किशोर  (BJP MP Kaushal Kishore) की बहु ने रविवार को रात में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाए साथ ही खुदकुशी करने की बात कही। यह वीडियो देखकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सांसद  (BJP MP Kaushal Kishore) की बहू ने एक-एक कर दो वीडियो वायरल किए।उसमें आयुष से बेपनाह प्यार, उस पर भरोसा, साथ ही पारिवारिक अनबन की बात कही थी। साथ ही आयुष पर विश्वासघात का आरोप लगाकर सांसद के परिवार वालों पर भी सवाल उठाए थे।

वायरल वीडियो में बहू ने आयुष से कहा कि तुम्हारे पिता सांसद, मम्मी विधायक हैं। पूरा परिवार ऊंची पहुंच वाला है, इसलिये संघर्ष कर पाने में अक्षम हूं। वीडियो में खुदकुशी करने का दावा कर उसने देर रात आत्महत्या की कोशिश की।

सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस के नंदा ने बताया कि सांसद की बहू को रविवार रात 1:20 पर भर्ती किया गया। उनके दाहिने हाथ में चार कट हैं। अब हालत स्थिर है। इमरजेंसी में इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि हाथ में सांसद की बहू के सुपर फेशियल स्किन इंजरी है।  नस तक कट नहीं पहुंचा है, ऐसे लगता है हाथ पर ब्लेड से वार किया है।

सांसद (BJP MP Kaushal Kishore) की बहू का वीडियो वायरल

सांसद (BJP MP Kaushal Kishore) की बहू के दो वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। इसमें एक पांच मिनट का है। दूसरा तीन मिनट का है। अंकिता ने वायरल वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे, तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझसे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा, कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया मेरे बारे में नहीं सोचा तुमने, सीधे घर चले गए। उनके पास जिनके लिए कहते थे कि वह तुम्हें प्यार नहीं करते, आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने आए, तो मैं भी थाने गई। वहां तुम नहीं मिले। मुझसे बात तक नहीं की। अंकिता ने कहा कि तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।अब मुझे नहीं रहना। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था, अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी तुम्हारी गलतियों को मैंने छुपाया। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में नहीं सोचा।  मेरे मरने की वजह तुम हो तुम… आयुष! तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता… मां और भाई भी जिम्मेदार हैं।

Related Post

single use plastics

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष अभियान

Posted by - December 27, 2022 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastics) पर प्रतिबंध…
CM Yogi

सीएम योगी ने खिलाड़ी कोटे के 233 आरक्षियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - August 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती…
AK Sharma

पिछले तीन वर्षों से उप्र के इतिहास में हो रही है सबसे ज़्यादा बिजली आपूर्ति: एके शर्मा

Posted by - July 21, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने विभाग के कुछ अधिकारियों…
UP Police Recruitment

पुलिस भर्ती: 6.5 हजार परीक्षा केंद्रों में 31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दे सकेंगे परीक्षा

Posted by - January 5, 2024 0
लखनऊ। आगामी फरवरी में प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) परीक्षा 2023 के लिए योगी सरकार पुख्ता तैयारियों…