जजों को ‘भारत रत्न’

बीजेपी विधायक ने की मांग, अयोध्या का फैसला सुनाने वाले जजों को मिले ‘भारत रत्न’

831 0

बलिया। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अयोध्या मामले में फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों को भारत रत्न देने की मांग की है। सुरेंद्र सिंह बलिया के बैरिया क्षेत्र से बीजेपी विधायक अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

बता दें कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन हिंदू पक्ष को देने का फैसला सुनाया था। वहीं कोर्ट ने केंद्र से सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन देने को कहा था।

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव- Video वायरल 

सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पांचों जजों ने राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसला दिया है। कोर्ट के इस फैसल से देश के 130 करोड़ लोग खुश हैं। देश के लोकतंत्र के इतिहास में यह पहला फैसला है, जिसकी सभी लोग सराहना और स्वागत कर रहे हैं। ऐसा फैसला देने वाले न्यायाधीश वास्तव में देश के रत्न हैं। इन सभी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए।

इसी के साथ सुरेंद्र सिंह ने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बाबर का वंशज करार देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान न देने वाले ओवैसी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदम दर्ज हो.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना है. साथ ही फैसले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही कहीं पांच एकड़ जमीन देने को कहा है. चीफ जस्जिट रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने अयोध्या विवाद पर लगातार 40 दिन तक सुनवाई के बाद नौ नवंबर को अपना फैसला सुनाया था.

Related Post

आंखे मत दिखाओ’, उपचुनाव को लेकर हो रही बैठक में आपस में ही भिड़े भाजपा के मंत्री

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा एवं एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी…
Rajesh Kumar

स्वास्थ्य सचिव ने किया श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

Posted by - October 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश…
एनसीबीएस वैज्ञानिक

भारतीय भाषाओं में कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे एनसीबीएस के वैज्ञानिक

Posted by - May 4, 2020 0
नई दिल्ली। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से जुड़े राष्ट्रीय जीव विज्ञान केंद्र (एनसीबीएस), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने लोगों को…
CM Yogi paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his death anniversary

जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले महाकुम्भ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार- सीएम योगी

Posted by - February 11, 2025 0
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…