BJP नेता ने शेयर की राहुल गांधी का पार्टी वाला वीडियो, मच गया बवाल

523 0

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता (Congress) राहुल गांधी (Rahul gandhi) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बीजेपी नेता (BJP) इसे जमकर शेयर करते हुए राहुल व कांग्रेस पार्टी पर तंज कस रहे हैं। बीजेपी के आईटी कन्वीनर अमित मालवीय ने इसे एक नाइट क्लब का वीडियो बताया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul gandhi) विदेश में पार्टी कर रहे हैं। पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul gandhi) एक दोस्त की शादी में हिस्सा लेने नेपाल गए हैं और शादी समारोह में जाना कोई अपराध तो नहीं है।

Rahul gandhi का वीडियो

खबरों के मुताबिक, यह वीडियो काठमांडू के मशहूर नाइटक्लब लॉर्ड ऑफ रिंग्स के डिस्कोथिक का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि राजस्थान जल रहा है, लेकिन राहुल गांधी (Rahul gandhi) पार्टी कर रहे हैं। राहुल (Rahul gandhi) पार्ट टाइम राजनेता नहीं बल्कि पार्टी टाइम राजनेता हैं। ये पहली बार नहीं है, याद कीजिए उनका 26/11 के समय पार्टी मोड।

Rahul Gandhi Tweet: राहुल ने कैबिनेट विस्तार पर फिर कसा तंज

Rahul gandhi का वीडियो ट्वीट

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट करके कहा कि जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल एक नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है, तब भी वह वहीं हैं, उनमें एक निरंतरता है।

 

 

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी होंगे राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में स्टार प्रचारक

Posted by - October 27, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मांग है। पार्टी…

बहुगुणा का घर जलाने वाले बाहुबली बबलू ने की बीजेपी में एंट्री

Posted by - August 5, 2021 0
बसपा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता जितेंद्र सिंह ‘बबलू’ के भाजपा  में शामिल होने पर बीजेपी नेत्री रीता बहुगुणा…
Chief Minister Yogi Adityanath got Corona vaccine installed

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगवाया कोरोना का टीका

Posted by - April 6, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी  टीका लगवाया।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी…
CM Dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने ग्रामीणों से की मुलाकात

Posted by - February 11, 2024 0
चम्पावत/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) चंपावत (Champawat) के सीमांत गुमदेश क्षेत्र के ठाटा गांव में रात्रि…