बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, नशे में…

456 0

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant mann) के खिलाफ बड़ा आरोप लगा है, बीजेपी (BJP) नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder paal singh) ने शनिवार को भगवंत मान के खिलाफ पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सीएम मान (CM mann) पर नशे की हालत में गुरुद्वारे (Gurudvare) में प्रवेश करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक से उनकी इस शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बग्गा ने ट्विटर पर शिकायत का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा, ‘पंजाब के सीएम भगवंत मान के खिलाफ नशे की हालत में गुरुद्वारा दमदमा साहिब में प्रवेश करने के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है, मैं डीजीपी पंजाब और राज्य की पुलिस से मेरी शिकायत पर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।’

यह भी पढ़ें: संगम नगरी में नृशंस हत्या, एक कमरे में बच्चों सहित 5 का मिला शव

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में सिख धर्मस्थलों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPG) ने बीते शुक्रवार को आरोप लगाया था कि पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत सिंह मान ने बैसाखी के मौके पर नशे की हालत में 14 अप्रैल को तख्त दमदमा साहिब में प्रवेश किया था। सीएम मान से माफी मांगने की भी मांग की थी।

यह भी पढ़ें: रमज़ान के मौके पर बड़ी खबर! नमाज अदा करने के लिए लेना होगा 25 रुपये का टिकट

Related Post

Yogi government has a sharp eye on cyber criminals

योगी सरकार ने प्रदेश को 13 कैबिनेट्स और 75 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की दी सौगात: डॉ. गोस्वामी

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं टेक्नोलॉजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण…
AK Sharma

भीषण गर्मी में विद्युत कार्मिकों के आंदोलन में भाग लेने व बिजली आपूर्ति में बाधा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ/भदोही। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…