Mission 2024

प्रदेश कार्यसमिति में यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प

391 0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 (Mission 2024) के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का संकल्प लिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में 80 सीटों पर कमल खिलाने के साथ ही उससे पहले विधान परिषद व नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत दिलाने की हुंकार भरी। प्रदेश नेतृत्व ने इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सबको मिलकर काम करने की नसीहत दी। इसके अलावा लोकसभा प्रवास पर भी योजना बनाई गयी।

भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने प्रदेश कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सेवा ही संकल्प के मंत्र को सिद्ध करते हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि हमें मिशन-2024 (Mission 2024) के लक्ष्य की पूर्ति करते हुए प्रचण्ड बहुमत के साथ केन्द्र में एक बार फिर से नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की प्रतिबद्धता पूर्ण करना है। यह लक्ष्य हम सब मिलकर पूरा करेंगे। आने वाले सभी चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जानता जनार्दन के आशीर्वाद से निश्चित रूप से विजयश्री अर्जित करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने जहां आजमगढ़, रामपुर लोकसभा व गोला, रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया, वहीं खतौली और मैनपुरी के चुनाव में असफलता पर यह संदेश भी दिया कि हमको अभी ‘‘और ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत है।

विरासत का सम्मान कर रही सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि विरासत का सम्मान करते हुए और परम्पराओं को अंगीकार करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसके लिए पहले देश, फिर दल हित है। मेरा हित सबसे पीछे की भावना है। विकसित भारत का निर्माण और सबको साथ लेकर चलना यह नारा नहीं, वास्तविकता है। अपने संस्थापकों व नेतृत्व के भावनाओं के अनुरूप अपने मूल्यों व आदर्शों से विचलित हुए बिना पंच प्रणों को लेकर कार्य प्रारंभ किया। उसकी तस्वीर आज सामने है।

पिछली सरकारों ने विरासत का सम्मान किया होता तो दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ती: सीएम योगी

संकल्प पत्र को आधार मानकर गांव-गांव में विकास की नई धारा बह रही है। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मंत्री समूहों के प्रवास के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण और उसके समाधान की प्रतिबद्धता को कायम करने में प्रयत्नशील रही है।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी भाजपा

प्रदेशभर के केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिन भर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चली। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पास हुआ। वहीं मोटे अनाज, विषमुक्त खेती और जी-20 को लेकर कार्यक्रम करने पर विचार मंथन हुआ। प्रदेश महामंत्री संगठन ने बूथ व सेक्टर कमेटियों की मजबूती पर पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में सनातन धर्म का विराट दर्शन, श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’…

जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल जी के प्रपौत्र चन्द्रशेखर उपाध्याय से मिले संघ दिग्गज!

Posted by - July 3, 2021 0
विनायक कुलाश्री दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक ग्राम नगला चन्द्रभान में चल रहे प्रकल्पों के संरक्षक, संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं…
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों (Council School)  में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र शैक्षिक…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

यूपी में महिला उत्पीड़न एक गंभीर समस्या, राज्यपाल से मायावती करेंगी मुलाकात

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी में महिला उत्पीड़न एक गंभीर समस्या बन चुका है। उन्होंने…
CM Yogi

सीएम योगी ने काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बाबा का लिया आशीर्वाद

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल…