CM Yogi

अब देश में आतंकियों की आरती नहीं उतारी जाती: सीएम योगी

294 0

अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अमरोहा के रहरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में जनसभा के दौरान योगी ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए वीर बजरंगी का नारा लगवाकर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।

भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत

यूपी के भी आठ जिले में मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि फिर मोदी सरकार बनने वाली है। मोदी सरकार ने देश की तकदीर बदल दी है। देश के अंदर सुरक्षा का माहौल बदल दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर आतंकी वारदात होते थे। बम विस्फोट से लोग भयभीत रहते थे।

अब पाकिस्तान देता है सफाई

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा कर दिया गया। अब देश में कही पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। कांग्रेस के समय आतंकी की घटनाएं आए दिन होती थी। इसको कारण कांग्रेस नेताओं का आंख और कान बंद कर देना था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा अपराधियों का साथ दिया। उन्होंने अयोध्या और काशी मंदिर को तोड़ने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया।

यह देश शरीयत से नहीं कानून से चलेगा

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि आज अमरोहा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हाईवे और एक्सप्रेस वे कैसे होते हैं यह अमरोहावासियों से बेहतर कौन जान सकता है। अब यहां से दिल्ली की दूरी दो घंटे में तय होती है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना चला रही है। कांग्रेस ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक एक परिवार को देश को लूटने की छूट मिल गई।

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी हैः योगी

पूर्व पीएम मनमोहन ने कहा था कि देश की जमीन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन बाकी लोग कहां जाएंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरिया कानून लागू करने की बात कही गई है। यह देश शरीयत से नहीं कानून से चलेगा।

राम मंदिर का निर्माण हुआ

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि जो सपना कल्याण सिंह ने देखा तो वह पूरा हो रहा है। उनकी भावनाओं के अनुरूप अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। योगी ने कहा कि सपा और बसपा ने प्रदेश में बंदरबाट शुरू की।

आतंकियों की अब आरती नहीं उतारी जाती

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा ने देश से आतंकवाद का सफाया कर दिया है। एक गलत वोट इसे फिर से बढ़ावा दे सकता है। अब भाजपा सरकार में आतंकवादियों कि आरती नहीं उतारी जाती। अब कांवड़ यात्रा शान के साथ निकलती है। कांग्रेस के समय में गरीबी बढ़ी और आज विकास के साथ देश और प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं।

भारत माता की जय नहीं कहने वाले को न चुनें

योगी (CM Yogi) ने सांसद दानिश अली का नाम लिए बगैर कहा कि जो व्यक्ति संसद में भारत माता की जय नहीं कहता हो उसे सांसद नहीं चुना जाना चाहिए। मौजूदा सांसद ने स्थानीय लोगों के साथ विश्वासघात किया। पहले हाथी के चिह्न पर चुनाव लड़ा अब दूसरा दल पकड़ लिया। कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए सभी का वोट बेहद जरूरी है। देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

Related Post

INDvWI

INDvWI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया का दिया बल्लेबाजी का न्यौता

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का…
CM Vishnudev Sai's Japan visit

PM मोदी की यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: विष्णुदेव साय

Posted by - August 26, 2025 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) इन दिनों जापान यात्रा पर हैं। ओसाका एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ सप्ताह…
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ जानें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानिए किसका कटेगा पत्ता?

Posted by - December 6, 2019 0
हैदराबाद। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इस लिहाज…