BJP,GMC

नगर निगम चुनाव में BJP ने रचा इतिहास, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

501 0

गुवाहाटी: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव 2022 के परिणाम रविवार को घोषित हो गए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार गुवाहाटी नगर निगम (GMC) में बड़ी जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। 60 सीटों में से 57 सीटें बीजेपी और उनकी सहयोगी दल के खाते में गई हैं। GMC के 57 वार्डों में से 43 वार्डों में BJP ने जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) ने पांच वार्डों में जीत हासिल की है। वोटों की गिनती अभी जारी है। खबरों के अनुसार, कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने कहा, “57 वार्डों में से, बीजेपी ने 43 वार्ड जीते हैं, जबकि उसके सहयोगी एजीपी ने 5 वार्ड जीते हैं। AAP और AGP ने अब तक 1-1 वार्ड जीता है।”

जीएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से गुवाहाटी के मोनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में शुरू हुई। गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में 22 अप्रैल को मतदान हुआ था, क्योंकि भाजपा ने अन्य तीन में निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

370 हटने के बाद पहली बार जम्मू से बोले पीएम मोदी- भारत का विकास…

कांग्रेस ने सबसे अधिक 54 वार्डों में चुनाव लड़ा था, उसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा ने 50, आम आदमी पार्टी (आप) ने 39 और असम जातीय परिषद ने 25 पर चुनाव लड़ा था। भाजपा की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) ने भाजपा के साथ सीट बंटवारे के समझौते के तहत सात वार्डों से चुनाव लड़ा था।

विधायक दल के नेता चुने गए योगी, बोले- 5 साल में सुशासन और सुरक्षा का माहौल बनाया

Related Post

जोजिला में बिगड़ा मौसम, राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

Posted by - July 26, 2021 0
जोजिला में खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कारगिल विजय दिवस पर द्रास नहीं पहुंच पाए। उन्होंने देश की रक्षा…
cm dhami

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं बल्कि जीवन शैली है: सीएम धामी

Posted by - March 19, 2023 0
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में चलने वाली तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…
अयोध्या में दो अप्रैल तक नो एंट्री

अयोध्या में बाहरियों की दो अप्रैल तक नो एंट्री, रामनवमी मेले से पहले एडवाइजरी जारी

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उन सभी जगहों पर पाबंदी लगाई जा रही है। जहां भीड़…