BJP candidate Mahesh Jeena

BJP प्रत्याशी महेश जीना ने भिकियासैंण में किया नामांकन, अजय भट्ट समेत दिग्गज रहे मौजूद

884 0
अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना (BJP candidate Mahesh Jeena) ने भिकियासैंण तहसील मुख्यालय में नामांकन कर दिया। सोमवार को ही सल्ट उपचुनाव में बीजेपी ने प्रत्याशी के तौर पर महेश जीना का नाम फाइनल किया था।
BJP प्रत्याशी महेश जीना (BJP candidate Mahesh Jeena)  ने भिकियासैंण में किया नामांकन

इस मौके पर उनके साथ नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, धन सिंह रावत और यशपाल आर्य मौजूद रहे।

सल्ट उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने दाखिल किया नामांकन पत्र

सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना (BJP candidate Mahesh Jeena) को प्रत्याशी बनाया है तो कांग्रेस ने गंगा पचौली के टिकट दिया है। गंगा पचौली 2017 के विधानसभा चुनाव में सुरेंद्र सिंह जीना से हार गई थीं।

BJP प्रत्याशी महेश जीना के नामांकन के लिए पहुंचे पार्टी के दिग्गज नेता।

सुरेंद्र जीना के निधन से खाई हुई है सीट

गौरतलब है कि सल्ट सीट भाजपा के ही खाते में थी और यहां से सुरेंद्र सिंह जीना विधायक थे। बीते दिनों बीमारी के चलते उनकी मौत होने से ये सीट खाली हो गई। भाजपा जहां अपने दबदबे वाली इस सीट पर फिर से काबिज़ होना चाहती है, वहीं कांग्रेस इस सीट को किसी भी तरह अपनी झोली में डालना चाहती है। सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव होगा।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 28, 2026 0
जेवर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह…
Indira Marathon

इंदिरा मैराथन : ‘रन फॉर स्वच्छता नो प्लास्टिक’ में दौड़े देशभर के धावक

Posted by - November 19, 2023 0
लखनऊ/प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर हर साल की तरह इस वर्ष भी संगम नगरी प्रयागराज में 38वीं…
tejashvi yadav

बिहार विधानसभा : महिला विधायकों ने दिखाई चूड़ियां, तेजस्वी ने कहा- सरकारें बदलती रहेंगी…

Posted by - March 24, 2021 0
पटना। मंगलवार को विधानसभा के अंदर जो हंगामा हुआ और मारपीट हुई उसको लेकर राजनीति चरम पर है। विपक्ष के…