Jugal Kishore Bagdi

BJP विधायक Jugal Kishore Bagdi का कोरोना से निधन

1186 0

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच सतना जिले की रैगांव विधानसभा से कोविड संक्रमित भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishore Bagdi) का निधन हो गया है। जुगल किशोर बागरी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishore Bagdi) कोरोना संक्रमण से तो ठीक हो गए थे लेकिन वह पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे। इस बीच हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 15 दिनों की भीतर तीसरे विधायक की कोरोना से मौत हुई है।

आपको बता दें कि 26 अप्रैल को कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन हुआ था। इसके बाद 2 मई को कांग्रेस विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर का भी कोविड के चलते निधन हुआ। अब 10 मई को भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी (Jugal Kishore Bagdi) का निधन हो गया है।

Pt. Rajan Mishra कोविड अस्पताल शुरू

जुगल किशोर बागरी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक साथी जुगल किशोर बागरी जी (Jugal Kishore Bagdi) के निधन की दुःखद सूचना मिली। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति दें, यही प्रार्थना है।

जेपी नड्डा ने लिखा कि जुगल किशोर बागरी जी (Jugal Kishore Bagdi) का निधन संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related Post

Japanese and Sanatan culture

सीएम योगी के निर्देशन में कुंभ नगरी में जापानी और भारतीय स्थापत्य कला की साझी विरासत का होगा संगम

Posted by - November 13, 2025 0
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज की पहचान धार्मिक ,साहित्यिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में जानी जीती है। योगी सरकार द्वारा…

गोबर और गौमूत्र से कोरोना भगाने वाले न बताएं किसने फैलाया भ्रम

Posted by - July 15, 2021 0
महामारी के बीच यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं, टीवी डिबेट्स में भी सपा-भाजपा प्रवक्ताओं…
AK Sharma

स्वच्छता के प्रति गंभीर है प्रदेश सरकार, केन्द्र की गाइडलाइन्स के अनुसार कार्य कर रही: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम के…
महिला दिवस

महिला दिवस : आधी आबादी के जिम्मे केरल में सीएम की सुरक्षा, रेल संचालन और थाने

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस स्टेशनों के प्रबंधन से लेकर ट्रेन संचालन आधी आबादी करेगी। ऐसा…
AK Sharma

बाढ़ से प्रभावित लोगों को मिलेगी तत्काल राहत, जिला प्रशासन रहे अलर्ट मोड में : एके शर्मा

Posted by - September 8, 2024 0
मऊ। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश…