बाइक खड्डे में गिरी, मजदूर की मौत

876 0

लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके के भदेसुवा गांव में बुधवार की शाम बाजार जा रहे मजदूर की बाइक अचानक सड़क पर आये आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियत्रिंत होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मजूदर की मौके पर मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा है।

असम में महाबाहु- ब्रह्मपुत्र जलमार्ग सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के भदेसुवा गांव में राधेलाल रावत (35वर्ष) पत्नी जमुना देवी व बेटे रितिक व बेटियों कचंन, लता, कामिनी के साथ रहता था। राधेलाल मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। ग्रामीणों ने बताया बुधवार की शाम मजदूर राधेलाल अपनी बाइक से बाजार जा रहा था। वो जैसे ही भदेसुवा गांव के बाहर पहुंचा ही था तभी उसकी बाइक अचानक सड़क पर आये आवारा जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे मे मजदूर राधेलाल की मौके पर मौत हो गयी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने चम्पावत में ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Posted by - May 11, 2023 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) आज चम्पावत पहुंचे। उन्होंने यहां गोरल चौड़ मैदान के समीप स्थित आडिटोरियम में ‘संपर्क फाउंडेशन’ के…
AK Sharma

भाजपा का युवा मोर्चा रीढ़ है पार्टी की: एके शर्मा

Posted by - May 12, 2024 0
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा द्वारा फूलपुर लोकसभा का युवा मोर्चा सम्मेलन शहर पश्चिमी विधानसभा के लूकरगंज स्थित…