Rakesh Sachan

बड़ी खबर, इस दिन होगा लोन मेले का होगा आयोजन: राकेश सचान

547 0

लखनऊ: योगी सरकार जल्द ही नई MSME नीति लाने जा रही है, जिसमें राज्य में नये उद्योग लगाने वाले निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं एवं छूट आदि की व्यवस्था होगी। यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) ने कही है। होटल हयात में एसोसियेटेड चौंबर्स आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री (एसोचौम) द्वारा आयोजित यूपी एमएसएमई सम्मेलन को संबोधित करते राकेश सचान (Rakesh Sachan) ने कहा की, आगामी 30 जून को राज्य में एक बड़े लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों के करीब एक लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी इस दिन लखनऊ में होने वाले एक कार्यक्रम में ऋण मेले की शुरूआत करेंगे और इसके साथ ही सभी जिलों में भी ऋण मेले का आयोजन होगा। राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों को 72 घंटे के भीतर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया जा रहा है। उद्यम शुरू होने के बाद 1,000 दिन का समय उद्यमियों को सभी औपचारिकतायें पूरी करने के लिये दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटे उद्यमियों और निवेशकों की सुविधा और प्रोत्साहन के लिये अनेक कदम उठा रही है।

उत्तर प्रदेश के ‘अन्नदाताओं’ का कवच बनी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

इस दौरान राज्य सरकार के किसी भी विभाग का कोई अधिकारी किसी तरह की जांच अथवा पूछताछ के लिये उनके परिसर में नहीं जाता है। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर उत्तर प्रदेश एमएसएमई सम्मेलन के आयोजन को लेकर एसोचौम की सराहना करते हुये राकेश सचान ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य में 96 लाख उद्यमियों को 2.5 लाख करोड़ रूपये का कर्ज दिया गया। उन्होंने ने कहा कि कानपुर में चमड़ा कारोबार का मेगा क्लस्टर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडा के तहत आगरा, गोरखपुर में भी क्लस्टर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।

प्राकृतिक खेती विषयक गोष्ठी में सीएम योगी के उद्बोधन के प्रमुख अंश

Related Post

Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लिए गठित हाेगा आयोग

Posted by - May 18, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में साेमवार काे लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में प्रदेश के त्रिस्तरीय…
CM Yogi remembered martyr Captain Vikram Batra

सीएम योगी ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को किया नमन, कारगिल युद्ध में हुए थे शहीद

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) को…
AK Sharma

जौनपुर पूर्वांचल का सबसे विकसित जिला बने यही होगा प्रयास: एके शर्मा

Posted by - October 26, 2024 0
जौनपुर/लखनऊ। जौनपुर जिले को विकास के रास्ते पर लाने के लिए एक-एक जनप्रतिनिधि और व्यक्ति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। जौनपुर…
CM Yogi

श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक, श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि…