Gold

सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, यहां देखें 10 ग्राम का भाव

1164 0

नई दिल्ली। कमजोर मांग और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकवाली चलते घरेलू बाजार में सोने के कीमत में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव में 112 रुपये की गिरावट आई है। सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 108 रुपये कम हो गया। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, मांग में कमी के चलते भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है।

आपके बच्चे मोटापा छू भी नहीं पाएगा, डालें मेडिटेशन की आदत : शोध

सोने का नया भाव

मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 41,381 रुपये से घटकर 41,269 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,568 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 17.72 डॉलर प्रति औंस रही है।

चांदी की नई कीमत

औद्योगिक मांग में कमी की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 47,260 रुपये से गिरकर 47,152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

Related Post

डॉ. कफील को राहत नहीं, योगी सरकार ने कोर्ट से अब दूसरे मामले में निलंबन जारी रखने की कही बात

Posted by - August 14, 2021 0
2017 में यूपी के गोरखपुर में इंसेफलाइटिस बीमारी की वजह से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद डॉक्टर…
1912

शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता हेतु उपभोक्ताओं का फीडबैक भी लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं के हितों…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…