पंजाब के नए सीएम चन्नी का बड़ा फैसला, किसान संगठनों के खिलाफ केस होंगे वापस

600 0

चंडीगढ़। पंजाब में जारी सियासी घमासान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर धरना देने वाले किसान संगठनों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है। ये केस आरपीएम (रेलवे सुरक्षा बल) ने दर्ज किए थे। चन्नी ने आरपीएफ चेयरमैन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द केस वापस लेने के लिए कहा है।

इसके अलावा पंजाब के सीएम चन्नी कोरोना महामारी से माता-पिता खो चुकी लड़कियों के लिए आशीर्वाद स्कीम से इनकम लिमिट हटाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पंजाब में अब 1 जनवरी 2004 के बाद से सरकारी नौकरी में चयनित कर्मचारियों के लिए फैमिली पेंशन स्कीम को भी मंजूरी दे दी है।

बिजली बिल किया माफ
इससे पहले चन्नी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐलान किया था कि वे किसानों का बिजली बिल माफ करेंगे। वादे के मुताबिक, पहली कैबिनेट बैठक में चन्नी ने 2 किलो वाट तक बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया। चन्नी ने कहा, पंजाब में 2 किलोवाट कनेक्शन धारकों का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों का कनेक्शन काट दिया गया है, उनका कनेक्शन भी बहाल किया जाएगा। इससे 53 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।

‘किसानों के लिए गर्दन कटवा सकता हूं‘ 
सीएम चन्नी ने अपनी पहली कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम पंजाब के किसान को कमजोर नहीं होने देंगे। मैं किसानों के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। अगर किसानों पर आंच आई तो मैं अपनी गर्दन भी कटवा सकता हूं। मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं। साथ ही उन्होंने केंद्र से कृषि कानून वापस लेने की मांग भी की थी।

Related Post

CM Yogi

बाबा साहेब की मूर्ति के किनारे बनाए जाएंगे बाउंड्रीवाल व लगाए जाएंगे छत्रः सीएम योगी

Posted by - December 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को बड़ी घोषणा…
राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ राजस्थान विधानसभा में संकल्प पारित

Posted by - January 25, 2020 0
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के…
Naresh Tikait

पश्चिमी यूपी के बाद अब योगी के गढ़ पूर्वांचल पर बीकेयू की नज़र, बस्‍ती में नरेश टिकैत किसान पंचायत 

Posted by - February 25, 2021 0
बस्‍ती। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन से पश्चिमी यूपी को जोड़ने के बाद किसान संगठनों की नज़र अब…
Looking for hate in the game

अमेठी : सवालों के घेरे में राहुल गांधी का नामांकन! 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

Posted by - April 20, 2019 0
अमेठी। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई है। अमेठी कलेक्ट्रेट में…
आशुतोष टण्डन

स्लम में रहने वालों को रोजगार व आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: आशुतोष टण्डन

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। नगर विकास संसदीय कार्य एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि प्रदेश…