CM YOGI

योगी सरकार में माफियाओंं के विरूद्ध हुई बड़ी कार्रवाई

524 0

प्रदेश में अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के नतीजे सामने आये हैं। पुलिस द्वारा प्रदेश में कुख्यात अपराधियों, विभिन्न प्रकार के माफियाओं व उनके गिरोह के अन्य सहयोगियों आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की गयी है। परिणाम स्वरूप वर्तमान सरकार के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कुल 15 अरब 74 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है। इनमें से सर्वाधिक कार्यवाही जनवरी 2020 से अब तक की गयी है, जिसके तहत इस अवधि में रिकार्ड कुल 13 अरब, 22 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध सम्पत्ति गैगेंस्टर अधिनियम के तहत जब्त की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगेस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक गैंगेस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के तहत 1431 प्रकरणों में 15 अरब, 74 करोड़, 5 लाख रुपए से अधिक की चल अचल अवैध सम्पत्तियोें पर शिंकजा कसते हुये सरकारी जमीन अवमुक्त कराने, अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण एवं अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि गैगेंस्टर अधिनियम में सर्वाधिक कार्यवाही वाराणसी जोन में की गयी है, जहॉ पर कुल 420 प्रकरणों में 2 अरब, 2 करोड़, 29 लाख रुपए से अधिक, गोरखपुर जोन में 208 प्रकरणों में 2 अरब, 64 करोड़, 85 लाख रुपए से अधिक तथा बरेली जोन में 1 अरब, 84 करोड़, 82 लाख रुपए से अधिक की सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

श्री अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया किया गया है तथा विगत 20 मार्च 2017 से 20 जून 2021 तक की अवधि में कुल 139 अपराधी गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं तथा 3196 घायल हुये हैं। इन कार्यवाहियों में पुलिस बल के 13 जवान शौर्य का प्रदर्शन करते हुये वीर गति को प्राप्त हुये तथा 1122 पुलिस कर्मी घायल भी हुये हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि जनमानस में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों के अन्दर कानून के भय का माहौल पैदा करने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के 25 कुख्यात माफिया अपराधियों को चिन्हित कर उनके तथा गैंग के अपराधियों व उनके सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है।

Related Post

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।  किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम…

यूपी-बिहार और एमपी में बच्चे हो रहें बीमार, कई की मौत, सैकड़ों अस्पताल में भर्ती

Posted by - September 8, 2021 0
देश के कई राज्यों में मानसून के साथ ही बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया। उत्तर प्रदेश,बिहार और मध्य प्रदेश…
Swachhata hi Sewa

17 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) पूरे प्रदेश…