भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ

586 0

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावसे पहले अहम बदलाव हुआ है। सोमवार को भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को ही उनके नाम पर मुहर लगी थी।

विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद पार्टी ने भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगाई थी। अभी सिर्फ भूपेंद्र पटेल ने ही शपथ ली है, कैबिनेट में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

गांधीनगर स्थित राजभवन में सोमवार को एक कार्यक्रम में भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भूपेंद्र पटेल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं, वह गुजरात की घटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। 59 साल के भूपेंद्र पटेल पहली बार ही विधायक बने थे और अब सीधे मुख्यमंत्री पद पर सवार हो गए हैं।

आनंदी बेन पटेल के राज्यपाल बनने के बाद जो सीट खाली हुई थी, उसी सीट से भूपेंद्र पटेल भी विधायक हैं। ये सीट गांधीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है, जहां से अमित शाह सांसद हैं।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश, बोले- स्वच्छता को बनाएं अपनी नियमित दिनचर्या

Posted by - November 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर शुक्रवार सुबह रेसकोर्स में स्वच्छता…
Sim Recharge

Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स, 500 रुपये से कम में पाएं स्ट्रीमिंग और डेटा बेनिफिट

Posted by - March 14, 2021 0
मुंबई। टेलीकॉम कंपनियों अब डेटा प्लान के साथ-साथ यूजर्स को स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स देने पर भी फोकस कर रही हैं। Airtel,…