Bharti

भारती ने बताया बेबी को लेकर क्या है उनका प्लान

807 0

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) इन दिनों अपने बेटे के साथ पैरेंटहुड टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। भारती अक्सर सेलेब्स या पैपराजी से बेटे गोला के बारे में बताती रहती हैं। कपल ने बेटे को घर में गोला नाम दिया है और भारती बेटे के जन्म से काफी खुश हैं।

उन्हें अपने लिए नया दोस्त मिल गया है और वह उसके साथ मस्ती करती रहती हैं। हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए भारती सिंह ने अपनी एक ख्वाहिश बताई। कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh)अब दूसरा बेबी चाहती हैं और उसे कब प्लान करेंगी उन्होंने ये भी बताया।

दीपिका के ‘Cannes Film Festival’ में चुने जाने पर रणवीर बोले…

भारती (Bharti) चाहती हैं लड़की

भारती सिंह (Bharti Singh)ने बताया कि वह लड़के के बाद अब बेबी गर्ल चाहती हैं। भारती ने कहा, ‘मुझे महसूस होता है कि बेटे के रूप में मुझे बेस्ट फ्रेंड मिल गया है। हर्ष हमेशा बिजी होते हैं। पहले मुझे लगता था कि मेरा एक बेटा है लेकिन अब दो हो गए हैं।

Bharti
Bharti

अब मैं एक बेटी चाहती हूं, जो घर को संभाले। अब मुझे चिंता है कि मुझे दो जूतों के पेयर और जैकेट्स घर में बिखरे मिलेंगे। हो सकता है हम बड़ी अलमारियों के साथ बड़ा घर ले ले।’

भारती (Bharti) कब करेंगी बेबी प्लान?

भारती सिंह (Bharti Singh)ने आगे कहा, ‘मैं मानती हूं कि बेटी होनी चाहिए। अभी दो साल का गैप होना चाहिए। भाई है तो बहन और बहन है भाई होना ही चाहिए।’ कॉमेडियन दो साल के बाद फिर से बेबी प्लान करने का सोच रही हैं। उन्हें बेटे के बाद अब एक नन्ही परी की ख्वाहिश है।

Bharti

भारती सिंह (Bharti Singh)से पैपराजी ने पूछा आप बेटे का चेहरा कब दिखा रही हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं तो आप लोगों को चेहरा पहले ही दिन दिखा देती लेकिन हमें बड़ों की बात माननी पड़ती है। जब उसके जन्म के 40 दिन पूरे हो जाएंगे तब हम उसे आप सभी से मिलवाएंगे। मैं बेटे के साथ फोटोशूट कराउंगी और मैं सभी फोटो पोस्ट करूंगी।’

मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा

Related Post

Brahmastra

लंबे इंतजार के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, अंगारों से खेल रहे शिवा

Posted by - June 15, 2022 0
मुंबई: ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का ट्रेलर साल 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और…
malaika-arora

रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका ने प्रेग्नेंसी पर दिया ये बयान

Posted by - November 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों चर्चा का बिषय बन चुकी है। इसी…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म साहो से फैंस का दिल जीतने वाले प्रभास से जुडी जानें कुछ खास बातें

Posted by - October 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर यानी आज जन्मदिन है। प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म साहो ने फैंस…

सिंगिंग के बाद नेहा ने पहली बार ‘दिलबर-दिलबर’ पर दिखाया डांस, फैन्स के उड़े होश

Posted by - June 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा का…