भारती सिंह

भारती सिंह ने लड़कों को दिया गुरू मंत्र- पतली कुड़ियों को कभी…, देखें वायरल Video

1273 0

नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने अंदाज से लोगों को हंसाती हैं। इसके साथ ही वह लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं, लेकिन हाल ही में भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है।

https://www.instagram.com/p/B6AdeEohmHt/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में भारती सिंह ‘कम्मो बुआ’ बनकर बता रही हैं कि लोगों को कैसी लड़कियों से प्यार करना चाहिए? वीडियो को कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। भारती के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

भारती सिंह इस वीडियो में ‘कम्मो बुआ बनकर कह रही हैं। कि पतली कुड़ियां नूं कभी प्यार न करियो, क्योंकि वह तुम्हें कभी भी छोड़कर भग सकती हैं। मोटी कुडियां नूं करो वह तुम्हें छोड़कर कभी नहीं जाएंगी। भारती सिंह के इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि कॉमेडियन भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपने किरदार से लोगों को खूब हंसा रही हैं। इस शो में वह कभी कम्मो बुआ बनकर तो कभी भाभी बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। इसके अलावा वह कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘खतरा खतरा खतरा’ में भी नजर आ रही थीं। इस शो में वह और उनके पति हर्ष लिम्बाच्या साथ मिलकर शो पर ढेर सारे मजेदार टास्क करने के साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी करते थे। टीवी से अलग भारती सिंह टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव हैं।

Related Post

स्मृति ईरानी ने नामांकन दाखिल किया

रोड शो के बाद कलेक्ट्रेट पहुंची स्मृति ईरानी, किया पर्चा दाखिल

Posted by - April 11, 2019 0
अमेठी। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को टक्‍कर देने के लिए मैदान में उतरीं स्‍मृति ईरानी ने भी गुरुवार यानी आज…