भाजपा से नाराज चिराग ने कहा- पिता ने हमेशा साथ दिया लेकिन मुश्किल वक्त में साथ न मिला

606 0

लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान भाजपा पर बिफर पड़े और नाराजगी जताई। चिराग ने कहा- मेरे पिता रामविलास पासवान बीजेपी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे थे लेकिन मुश्किल के समय में मुझे उनका साथ न मिला। चिराग ने कहा- बीजेपी से रिश्ते अब एकतरफा नहीं रख सकते, अगर मुझे घेरने की कोशिश जारी रही है तो मैं सभी संभावनाओं पर विचार करूंगा।

उन्होंने कहा- PM पर विश्वास कायम है लेकिन अगर घेरा जाता है, धकेला जाता है और मजबूर किया जाता है तो पार्टी सभी संभावनाओं पर विचार करेगी। उन्होंने साफ कहा कि एलजेपी को अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर इस आधार पर फैसला लेना होगा कि कौन उसके साथ खड़ा है और कौन नहीं।

लोजपा में दो गूट होने के बाद सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट के माध्यम से जारी चिट्ठी में कहा कि जदयू ने लोजपा को तोड़ने की कोशिश की है। इतना ही नहीं जब पिता बीमार थे तो राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक फोन करके हाल पूछते थे, लेकिन नीतीश का यह कहना कि उन्हें रामविलास के खराब स्वास्थ्य की जानकारी नहीं है, उनका अहंकार दर्शाता है।

चिराग ने कहा कि नीतीश ने राज्यसभा नामांकन के लिए मदद मांगने तक को हमें मजबूर किया। इस बात से ताज्जुब होता है कि कैसे पार्टी से निष्कासित सांसद ऐसे व्यक्ति के साथ खड़े हो सकते हैं जिन्होंने रामविलास को ही नहीं बल्कि बिहार की जनता को धोखा दिया। नीतीश यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि कोई दलित राजनीति में आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि जदयू ने हमेशा लोजपा को तोड़ने की कोशिश की। चिराग ने कहा कि संघर्ष के दिनों में नीतीश कुमार ने मुझे और मेरे पिता को अपमानित किया। लेकिन, रामविलास कभी नहीं झुके। लोकसभा चुनाव के दौरान लोजपा के छह सांसदों को हराने में जदयू ने कोई कसर नहीं छोड़ी। चिराग ने कहा कि अगर पशुपति कहते तो मैं उनका नाम मंत्री बनने के लिए लोजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखता। चिराग ने कहा कि अगर पशुपति कहते तो मैं उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष रखता। लेकिन चाचा ने मुझे धोखा दिया। भाई और पार्टी के अन्य सांसदों ने मेरी पीठ में खंजर घोपने का काम किया है।

Related Post

पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम

Posted by - August 17, 2021 0
कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया, केंद्र सरकार ने भाव…
UPSIDA

24 औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक कायाकल्प की प्रक्रिया पूरा कराएगी योगी सरकार

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार प्रदेश में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण व विकास…
पीएम मोदी

सपा-बसपा मेरी जाति को लेकर बांट रहे हैं प्रमाण पत्र : पीएम मोदी

Posted by - April 27, 2019 0
कन्नौज। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती…