Odisha

झोलाछाप डॉक्टरों से रहे सावधान! इसकी करतूत जानकर हो जाएंगे हैरान

463 0

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज (Mayurbhanj) जिले के गौड़ियाबहली गांव के 75 साल के दैतारी मोहंता को पीठ दर्द की तकलीफ थी, फिर क्योंझर जिले के कांतिपाल निवासी विश्वनाथ बेहरा डॉक्टर (Doctor) उसके घर भुवनेश्वर से दवा और इंजेक्शन लेकर आए हैं। दवा के सेवन और इंजेक्शन (Injection) से फौरन ही उन्हें पीठ के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। विश्वनाथ को देख ऐसा लगा कि अब उन्हें दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा, वे विश्वनाथ से इंजेक्शन लगवाने के लिए तैयार हो गए।

विश्वनाथ ने फटाफट तीन इंजेक्शन लगा दिए और हर इंजेक्शन की कीमत 500 रुपये थी, साथ ही अगले तीन दिन तक छह गोलियां खाने के लिए भी दी और फीस के नाम पर 400 रुपये ले लिए। अगले दिन सुबह-सुबह मोहंता को बेचैनी और बुखार महसूस हुआ और ऊपर से दस्त भी शुरू हो गया। इसके बाद उनके बेटे ने उन्हें फौरन ठाकुरमुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मोहंता की हालत गंभीर थी, लिहाजा डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार के दिन ने लगाई आग

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मरीज दैतारी मोहंता को सही समय पर अस्पताल पहुंचने से मोहंता की जान बच गई और उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो झोलाछाप डॉक्टर विश्वनाथ फरार हो गया,खबरों के मुताबिक, पुलिस ने विश्वनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 337 और 417 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: कचरा डंप यार्ड के पास झुग्गी में लगी आग, मचा त्राहिमाम

Related Post

भारत बायोटेक ने ‘कोवैक्सिन’ के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल डेटा DCGI को सौंपा

Posted by - June 22, 2021 0
भारत बायोटेक ने कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा देश के शीर्ष दवा नियामक…

लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित होने पर बरसे स्‍पीकर, बोले- ये नारेबाजी की प्रतियोगिता नहीं

Posted by - July 27, 2021 0
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान पेगासस मुद्दे पर विपक्षी दलों का हंगामा लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को भी…
राहुल गांधी

भाई को भाई से लड़ाकर नहीं हो सकता है देश का विकास : राहुल गांधी

Posted by - December 27, 2019 0
रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर मे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया। इस…
कामिनी रॉय

स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सबसे पहले इस महिला ने हासिल की थी ग्रेजुएशन की डिग्री

Posted by - March 9, 2020 0
न्यूज़ डेस्क। कामिनी रॉय एक ऐसी महिला में से है, जिन्होने स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सबसे पहले ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल…