पीएम मोदी

बंगाल रैली: यह ‘दीदी’ के विनाश का जीता-जागता सबूत- पीएम मोदी

1539 0

कोलकाता लोकसभा चुनाव से पहले रैलियों का दौर शुरू हो गया है इसी बीच पीएम आज यानी रविवार को तीन राज्यों के दौरे पर हैं। पश्चिम बंगाल में कूच बिहार के बाद त्रिपुरा के उदयपुर में और फिर मणिपुर के इंफाल में उनकी रैली होगी। 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश के बाद भाजपा की नजर पश्चिम बंगाल पर है।

ये भी पढ़ें :-डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से भरा पर्चा , अखिलेश भी रहे मौजूद 

आपको बता दें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आपको बौखलाहट देखनी है, तो दीदी को देख सकते हैं। चुनाव आयोग की कार्रवाई को देखकर दीदी डर गई हैं।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका ने नवरेह की जगह नवरोज की शुभकामनाएं दी, हुईं ट्रोल 

जानकारी के मुताबिक “आप यह जितना मोदी मोदी करते हैं, उससे स्पीड ब्रेकर दीदी की नींद उड़ जाती है। दीदी चैन से सो नहीं पा रही और इलेक्शन कमीशन पर गुस्सा निकाल रही हैं। जमीन खिसकना क्या होता है, यह दीदी का गुस्सा और बौखलाहट देखकर समझा जा सकता है। दीदी दिन रात सिर्फ एक ही बात कर रही हैं- मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए दीदी, मां (भारत) को भुलाकर टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी हो गईं। पश्चिम बंगाल के लोगों को टीएमसी के गुंडों के हवाले कर उन्होंने मानुष को खतरे में डाल दिया है। दीदी उन लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत के दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। एक सपूत जिसने एक प्रधान, एक निशान, एक विधान के लिए अपना बलिदान दे दिया, वह श्यामाप्रसाद मुखर्जी इसी बंगाल की धरती के थे।”

Related Post

AK Sharma

कचरे को सही तरीके से छांटकर पुनर्चक्रण के लिए भेजने में सक्षम है MRF सेन्टर: एके शर्मा

Posted by - September 29, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने लखनऊ के ग्वारी क्षेत्र में मे०लखनऊ स्वच्छता अभियान द्वारा…
Dinesh trivedi

बंगाल चुनाव से पहले TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

Posted by - March 6, 2021 0
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेद (Dinesh Trivedi) ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिनेश त्रिवेदी…

हम कोई हंगामेदार आदमी नहीं हैं जो हंगामा काटते फिरें, हमें सिर्फ अपने मुद्दे से मतलब- टिकैत

Posted by - July 20, 2021 0
संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चूका है, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 22 तारीख से…
Suspended

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला सीएम योगी का हंटर, चार पर गिरी गाज

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बार फिर…