Mamta Banerjee

बंगाल: 4 लोगों की मौत के विरोध में ममता बनर्जी कल कोच बिहार में करेंगी रैली

1017 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) कल कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां आज फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई। बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में अभी तक करीब 52.16 फीसद वोटिंग हुई है।
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ (CISF) ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की।

बता दें, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ (CISF)  ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकुची में हुई जब मतदान चल रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में अपने ऊपर हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ जवानों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए। वहां झड़प हुई और स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया और उनकी राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद केंद्रीय बलों ने गोलियां चलाई।

टीएमसी ने दावा किया कि मारे गए चार लोग उसके समर्थक थे. यह पूछे जाने पर कि क्या सीआईएसएफ (CISF) जवानों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। इस पर अधिकारी ने कहा कि इसका फैसला निर्वाचन आयोग करेगा। हमारी रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने आत्म रक्षा में गोलियां चला। एक सूत्र ने बताया कि सीतलकूची के माथाभंगा इलाके में मतदान चलने के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ ने एक मतदान केंद्र के बाहर सीआईएसएफ (CISF) जवानों का घेराव किया और उनकी राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद यह घटना हुई. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने घटना पर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

इससे पहले सुबह सीतलकूची निर्वाचन क्षेत्र में ही एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा के कूचबिहार से सांसद नितिश प्रमाणिक ने टीएसमी समर्थकों पर बूथ पर हमला करने का आरोप लगाया। प्रमाणिक दिनहाटा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने बूथ को लूटने के इरादे से उस पर हमला किया। संभवत: केंद्रीय बलों ने आत्म रक्षा में गोलियां चलाई।

Related Post

CM Vishnudev Sai

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था: विष्णु देव साय

Posted by - April 27, 2024 0
रायपुर/वाड्रफनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने शनिवार को बलरामपुर के वाड्रफनगर में चुनावी सभा ली। जहां…
CM Yogi

काकोरी बलिदान दिवस पर गोरखपुर में हुआ देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो

Posted by - December 19, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: घोषणा पत्र में भाजपा ने किया एक करोड़ नौकरी देने का वादा

Posted by - October 15, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। यह संकल्प पत्र भारतीय…
CM Yogi

फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, जनता से मिलें, संवाद करें, जनसमस्याओं का कराएं समाधान: मुख्यमंत्री

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, राज्य मंत्रियों…
Anand Bardhan

कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के…